facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

Soybean Crushing: इस साल भी ज्यादा होगी सोयाबीन की पेराई, घटेगा आयात

सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के मुताबिक तेल वर्ष 2023-24 में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है।

Last Updated- November 27, 2023 | 1:51 PM IST
Soybean
Representative Image

चालू तेल वर्ष (अक्टूबर से सितंबर)2023-24 में सोयाबीन की पेराई बढ़ने का अनुमान है। ऐसा तब होने की संभावना है, जब इस साल सोयाबीन के उत्पादन में कमी आई है। लेकिन बीते दो वर्षों से सोयाबीन का कैरी ओवर स्टॉक 24 से 25 लाख टन रहने से सोयाबीन की उपलब्धता भरपूर है। इसलिए सोयाबीन की पेराई ज्यादा होने की संभावना है। इस बीच, चालू तेल वर्ष में सोयाबीन के आयात में भी कमी आ सकती है।

सोयाबीन पेराई बढ़कर 120 लाख टन होने का अनुमान
सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के मुताबिक तेल वर्ष 2023-24 में 120 लाख टन सोयाबीन की पेराई होने का अनुमान है। पिछले तेल वर्ष में 115 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी। इस तरह चालू तेल वर्ष में सोयाबीन की पेराई में 5.75 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। चालू तेल वर्ष के पहले महीने अक्टूबर में भी सोयाबीन की खूब पेराई हुई है। अक्टूबर में 11.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई, जो पिछले साल के इसी महीने में हुई 9.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई से करीब 21 फीसदी ज्यादा है। सोपा के आंकड़ों के मुताबिक इस साल सोयाबीन की कुल उपलब्धता 147.81 लाख टन रहने का अनुमान है। इसमें 24.07 कैरी ओवर स्टॉक, 118.74 लाख टन उत्पादन और 5 लाख टन आयात शामिल है।

सोयाबीन के आयात में आ सकती है गिरावट
चालू तेल वर्ष में सोयाबीन के आयात में कमी आ सकती है। सोपा ने 5 लाख टन सोयाबीन के आयात का अनुमान लगाया है, जबकि पिछले तेल वर्ष में 7.03 लाख टन सोयाबीन का आयात हुआ था। इस तरह चालू तेल वर्ष में सोयाबीन का आयात करीब 29 फीसदी घट सकता है। हालांकि सोपा ने इस तेल वर्ष के दौरान सोयाबीन के निर्यात में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। सोपा के मुताबिक वर्ष 2023-24 के दौरान 25 हजार टन सोयाबीन का निर्यात होने का अनुमान है, जो वर्ष 2022-23 के 22 हजार टन सोयाबीन निर्यात से करीब 13 फीसदी ज्यादा है।

First Published - November 27, 2023 | 1:50 PM IST

संबंधित पोस्ट