facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Soybean meal export: अब पहले से ज्यादा होगा सोया खली का निर्यात, पेराई भी अधिक होने की उम्मीद

Advertisement

सोपा ने अब अपने अनुमान में संशोधन किया है और इसे 1.5 लाख टन बढ़ाकर 18.5 लाख टन कर दिया है।

Last Updated- August 13, 2025 | 6:44 PM IST
soyabean meal imports

Soybean meal export: चालू तेल वर्ष के दौरान सोया खली का निर्यात उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। सोयाबीन उद्योग के प्रमुख संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने सोया खली निर्यात के अपने अनुमान में संशोधन किया है और इसके निर्यात अनुमान को पहले से बढ़ा दिया है। सोपा ने अब पहले की तुलना में सोयाबीन पेराई भी अधिक होने का अनुमान लगाया है। हालांकि इस तेल वर्ष कैरी ओवर स्टॉक कम रह सकता है।

अब कितना होगा सोया खली का निर्यात?

सोपा ने पहले तेल वर्ष 2024-25 (अक्टूबर से सितंबर) के दौरान 17 लाख टन सोया खली का निर्यात होने का अनुमान लगाया था। सोपा ने अब अपने अनुमान में संशोधन किया है और इसे 1.5 लाख टन बढ़ाकर 18.5 लाख टन कर दिया है। इस तरह अब सोया खली का निर्यात पहले के अनुमान से 8.8 फीसदी अधिक होने की उम्मीद है। हालांकि चालू तेल वर्ष में जुलाई तक सोया खली के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है।

सोपा के अनुसार वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-जुलाई अवधि में 17.08 लाख टन सोया खली का निर्यात हो चुका है, जो पिछली समान अवधि के निर्यात 19.24 लाख टन से करीब 11 फीसदी कम है।

Also Read: Turmeric Export: विदे​शियों पर चढ़ा भारतीय हल्दी का रंग, वै​​श्विक हल्दी निर्यात में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने कहा कि बीते कुछ महीनों से सोया खली का निर्यात उम्मीद से अच्छा हो रहा है। इसलिए अब इस तेल वर्ष पहले से ज्यादा सोया खली का निर्यात हो सकता है। हालांकि यह पिछले तेल वर्ष से कम ही रह सकता है।

सोयाबीन पेराई भी अब पहले से ज्यादा होने की उम्मीद

इस साल सोयाबीन की पेराई भी पहले अधिक होने की संभावना है। सोपा ने तेल वर्ष के शुरुआत में सोयाबीन की पेराई 110 लाख टन होने का अनुमान लगाया था। अब सोपा ने इसे बढ़ाकर 113 लाख टन कर दिया है। सोपा के मुताबिक चालू तेल वर्ष में अक्टूबर-जुलाई के दौरान 96 लाख टन सोयाबीन की पेराई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में हुई 104 लाख टन पेराई से कम है। पिछले तेल वर्ष में 122.50 लाख टन सोयाबीन की पेराई हुई थी। तेल वर्ष 2024-25 के अंत में 8.94 लाख टन कैरी ओवर स्टॉक रहने की संभावना है, जो 2023-24 के 24.07 लाख टन से काफी कम है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement