facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Soybean Price: आवक के दबाव में लुढ़के सोयाबीन के भाव

Advertisement

इस महीने अब तक मंडियों में 3.96 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी है, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 2.38 लाख टन था।

Last Updated- October 11, 2023 | 8:09 PM IST
Soybean

मंडियों में सोयाबीन की नई आवक शुरू हो चुकी है। मंडियों में पुरानी सोयाबीन भी खूब आ रही है। आवक के दबाव में सोयाबीन के भाव महीने भर से गिर रहे हैं। अब यह न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे बिक रहा है। आगे आवक और बढने की संभावना है। ऐसे में सोयाबीन की कीमतों में नरमी जारी रह सकती है।

मंडियों में बढ़ रही है सोयाबीन की आवक

मंडियों में इस महीने आवक में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। मंडियों में आवक व कीमतों के आंकड़े रखने वाली सरकारी एजेंसी एग्मार्कनेट के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक मंडियों में 3.96 लाख टन सोयाबीन की आवक हो चुकी है, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 2.38 लाख टन था। इस तरह इस महीने के 11 दिन में सोयाबीन की आवक में करीब 66 फीसदी इजाफा हुआ है।

प्रमुख उत्पादक राज्यों में मध्य प्रदेश में आवक 66 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख टन, महाराष्ट्र में करीब 40 फीसदी बढ़कर करीब 40 हजार टन और राजस्थान में आवक दोगुनी बढकर करीब 70 हजार टन हो चुकी है।

तेजी से गिर रहे हैं सोयाबीन के भाव

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने बताया कि सोयाबीन की बेंचमार्क मंडी इंदौर में सोयाबीन का आज भाव 4,525 रुपये क्विंटल रहा। बीते दो सप्ताह के दौरान भाव 300 रुपये और महीने भर में भाव 500 रुपये क्विंटल गिर चुके हैं। महाराष्ट्र की लातूर मंडी में भाव 400 रुपये क्विंटल घट चुके हैं।

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के किसान रोहित काशिव कहते हैं कि जिले की मंडियों में किसानों को सोयाबीन के भाव 3,800 से 4,200 रुपये क्विंटल मिल रहे हैं ,जो सोयाबीन के एमएसपी 4,600 रुपये क्विंटल से काफी कम हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता कहते हैं कि आवक बढ़ने का सोयाबीन की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। इसलिए बीते दिनों में सोयाबीन के भाव में गिरावट आई है। पॉल ने कहा कि आगे भी आवक का दबाव जारी रहेगा। ऐसे में कीमतों में 200 रुपये से अधिक गिरावट और आ सकती है। इसके बाद निचले भाव पर खरीद बढ़ने पर कीमतों में सुधार की भी उम्मीद है।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 7:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement