facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कीमतों पर अंकुश के लिए भारत से 9.21 करोड़ अंडों का आयात करेगा श्रीलंका

Advertisement

मार्च में, श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था।

Last Updated- August 29, 2023 | 7:23 PM IST
Egg Prices Hike

श्रीलंका ने भारत से 9.21 करोड़ अंडे आयात करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि देश में अंडों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

अंडों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से उपभोक्ताओं को राहत देने का प्रयास

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और मास मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धने ने कहा कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। राज्य व्यापार निगम ने अंडों की कमी और बाजार में उतार-चढ़ाव की चिंताओं के बीच सरकार से भारत से अंडे के आयात की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

Also read: Tomato price relief: कर्नाटक में टमाटर 20 रुपये किलो, सप्लाई में आया सुधार

श्रीलंका ने मार्च में भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया

गुणवर्धने ने कहा, , ‘‘पशु उत्पाद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुशंसित तीन भारतीय कंपनियों से कोटेशन (निविदा मूल्य) मांगे गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऑर्डर तीन महीने की अवधि के लिए निर्धारित हैं। श्रीलंका मार्च से ही भारत के अंडों पर निर्भर रहा है, जब विदेशी मुद्रा संकट के कारण पशु आहार के आयात पर असर पड़ने के कारण उसे अंडे की भारी कमी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने भारत से अंडे खरीदने का फैसला किया था। मार्च में, श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया था।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 7:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement