facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहारा

Advertisement

स्थानीय मुद्रा 95.35 प्रति डॉलर पर बंद हुई जबकि पिछली बार यह 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी

Last Updated- June 09, 2026 | 10:50 PM IST
Rupee

मंगलवार को रुपये में मजबूती आई और बॉन्ड यील्ड में नरमी देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया कदमों के बाद डॉलर के नए प्रवाह की उम्मीदों ने रुपये पर दबाव कम किया। स्थानीय मुद्रा 95.35 प्रति डॉलर पर बंद हुई जबकि पिछली बार यह 95.71 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। इस तरह उसने एक दिन पहले हुई भारी गिरावट से उबरते हुए सुधार दिखाया।

बाजार के प्रतिभागियों ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव में कुछ समय के लिए कमी के संकेतों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई। इससे मनोधारणा बेहतर हुई। ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत गिरकर 92.22 डॉलर प्रति बैरल रह गई जबकि एक दिन पहले यह 94.23 डॉलर पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से जोखिम को लेकर धारणा में सुधार हुआ, जिससे भारतीय रुपये में मजबूती आई।

इसके अलावा, आरबीआई के हालिया कदमों के बाद डेट मार्केट में निवेश फिर से शुरू होने से भी इसे और सहारा मिला। निकट भविष्य में, हाजिर रुपये को 95.80 प्रति डॉलर पर प्रतिरोध और 94.70 प्रति डॉलर पर समर्थन मिलेगा। निवेश जारी रहने की उम्मीदों के कारण रुपये के लिए अल्पावधि का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

पिछले हफ्ते केंद्रीय बैंक ने विदेशी उधारी और एफसीएनआर (बी) जमाओं के लिए रियायती विदेशी मुद्रा अदला-बदली सुविधा शुरू की, साथ ही सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए। आरबीआई ने बैंकों को यह भी इजाजत दी कि वे एफसीएनआर (बी) जमाओं, बाह्य वाणिज्यिक उधारी और विदेशी मुद्रा में लिए गए ऋण के लिए नई घोषित विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधाओं से बनी पोजीशन को अपनी नेट ओवरनाइट ओपन पोजीशन-रुपया लिमिट की गणना से बाहर रख सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement