facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीनी का निर्यात चालू मार्केटिंग सीजन में 16.92 लाख टन तक पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 1:50 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

भारत ने चालू विपणन सत्र (marketing season)  में चार जनवरी तक 16.92 लाख टन चीनी का निर्यात किया है, जिसमें पड़ोसी देश चीन को 59,596 टन चीनी का निर्यात भी शामिल है। उद्योग निकाय एआईएसटीए (AISTA) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चीनी विपणन सत्र में भारत ने बांग्लादेश को 1.47 लाख टन और श्रीलंका को 82,462 टन चीनी का निर्यात किया है। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से शुरू होकर सितंबर तक चलता है।

सरकार ने विपणन वर्ष 2022-23 में मई तक 60 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी हुई है।

एआईएसटीए के मुताबिक, चीनी मिलों ने मौजूदा सत्र में एक अक्टूबर, 2022 से चार जनवरी तक कुल 16,92,751 टन चीनी का निर्यात किया है। अभी 3.47 लाख टन से अधिक चीनी का लदान होना है जबकि 2.54 लाख टन चीनी रिफाइनरियों को वितरित की गई है।

अब तक किए गए कुल निर्यात में से अधिकतम 1.70 लाख टन का निर्यात सोमालिया को किया गया है। उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 1.69 लाख टन, जिबूती को 1.50 लाख टन और सूडान को 1.37 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है।

एआईएसटीए ने कहा कि भारत ने मौजूदा विपणन सत्र में चार जनवरी तक मलेशिया को 1.36 लाख टन, इंडोनेशिया को 1.18 लाख टन और सऊदी अरब को 1.08 लाख टन का निर्यात किया है।

दुनिया के प्रमुख चीनी उत्पादक देशों में से एक भारत ने विपणन वर्ष 2021-22 में 1.12 करोड़ टन चीनी का निर्यात किया था। वहीं मौजूदा सत्र में चीनी का कुल उत्पादन 3.58 करोड़ टन रहने का प्रारंभिक अनुमान लगाया गया है।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement