facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar marketing year 2022-23: चीनी मिलों ने अब तक 55 लाख टन निर्यात का किया कॉन्ट्रैक्ट

Advertisement
Last Updated- January 17, 2023 | 3:36 PM IST
Sugar Production: The sweetness of sugar can be bitter! Huge decline of 16 percent in production कड़वी हो सकती है चीनी की मिठास! उत्पादन में आई 16 फीसदी की भारी गिरावट

चीनी मिलों ने सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष (current marketing year) में अब तक 55 लाख टन चीनी के निर्यात का अनुबंध (contract) किया है और इसमें से 18 लाख टन चीनी का निर्यात पहले ही किया जा चुका है। उद्योग निकाय भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने यह जानकारी दी है।

सरकार ने विपणन वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी मिलों को मई तक 60 लाख टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी है। पिछले विपणन वर्ष में इन मिलों ने लगभग 112 लाख टन चीनी का निर्यात किया था, जो अब तक का सर्वाधिक निर्यात है।

इस्मा (ISMA) ने एक बयान में कहा कि चालू विपणन वर्ष में 15 जनवरी, 2023 तक चीनी का उत्पादन 156.8 लाख टन का हुआ है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह उत्पादन 150.8 लाख टन था।

इस्मा ने कहा, ‘‘बंदरगाह की सूचना और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चीनी के निर्यात के लिए लगभग 55 लाख टन का अनुबंध किए जा चुका है।’’ उसमें से 18 लाख टन से अधिक चीनी का 31 दिसंबर, 2022 तक देश से बाहर निर्यात किया जा चुका है। इस्मा ने कहा कि यह दिसंबर 2021 के अंत तक निर्यात की जाने वाली चीनी के लगभग समान है।

Advertisement
First Published - January 17, 2023 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement