facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar price: त्योहारी सीजन से पहले चीनी पर सख्त सरकार, कीमत नियंत्रित करने की कवायद शुरू

Advertisement

चीनी मिलों को आवंटित कोटे की कम से कम 90 फीसदी चीनी बेचने को कहा गया, आवंटित पूरी चीनी न बेचने पर देनी होगी जानकारी

Last Updated- August 11, 2023 | 12:10 PM IST
Sugar cane crushing-production

केंद्र सरकार त्योहारी सीजन में चीनी के दाम (Sugar Price) नियंत्रित करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सरकार ने चीनी मिलों को चीनी के स्टॉक लिमिट और आवंटित मासिक कोटे से चीनी बिक्री का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चीनी बिक्री के सही आंकड़े देने को कहा है। ऐसा नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

चीनी मिलें आवंटित कोटे की कम से कम 90 फीसदी चीनी बेचें

सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत चीनी मिलों पर मासिक स्टॉक होल्डिंग सीमा लगाई है। ताकि देश में चीनी की कीमतें स्थिर बनी रहें। चीनी निदेशालय के निदेशक ने इस सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए चीनी मिलों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया कि यह देखा जा रहा है कि कुछ चीनी मिलें मासिक स्टॉक होल्डिंग सीमा का पालन नहीं कर रही हैं और वे अपने मासिक कोटा से या तो अधिक या काफी कम मात्रा (90 फीसदी से कम) में चीनी बेच रही हैं।

Also read: Gold-Silver Price Today: सोना 59 हजार रुपये से नीचे, चांदी के दाम में गिरावट

चीनी मिलों द्वारा मासिक स्टॉक सीमा का अनुपालन न होने से घरेलू चीनी बाजार की स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही चीनी उद्योग के हित में सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम भी बाधित होंगे। जिससे किसानों के गन्ना भुगतान का बकाया बढ़ सकता है। इसलिए सभी चीनी मिलों को घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री के लिए मासिक स्टॉक होल्डिंग सीमा आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।

चीनी के लिए जारी मासिक कोटे से अधिक मात्रा में चीनी की बिक्री भी नियमों का उल्लंघन है। चीनी मिलों के CEO और MD को संबंधित महीने के लिए आवंटित मासिक कोटे की कम से कम 90 फीसदी चीनी की बिक्री सुनिश्चित करनी चाहिए।

आवंटित पूरी चीनी न बेचने पर देनी होगी जानकारी

यदि किसी चीनी मिल को किसी विशेष महीने के लिए अपने मासिक कोटा की पूरी मात्रा बेचने में कठिनाई या असमर्थता हो रही है, तो उसे हर महीने के 15 वें दिन से पहले चीनी निदेशालय को स्पष्ट रूप से बेची जाने वाली संभावित मात्रा के बारे में सूचित करना होगा।

Also read: Maharashtra: महाराष्ट्र में फसलों की कम बुवाई से घटा दलहन का रकबा

उदाहरण के लिए यदि किसी चीनी मिल को 100 टन का मासिक बिक्री कोटा आवंटित किया गया है। जिसमें से 80 टन की बिक्री का अनुमान लगाया है। इसकी सूचना चीनी निदेशालय को देनी होगी। यदि कोई मिल उस कोटा को सूचित करने में विफल रहती है जिसे वह बेचने की उम्मीद करती है और आवंटित मात्रा को नहीं बेचती है, तो आवंटित मात्रा और बेची गई मात्रा में अंतर अगले महीने के कोटे से कम कर दिया जाएगा।

चीनी बिक्री के सही आंकड़े दें मिलें

यह देखा गया है कि जून महीने में कई चीनी मिलों ने चीनी बिक्री के जो आंकड़े NSWS पोर्टल पर दाखिल किए हैं, वो जून महीने के उनके GSTR-1 से मेल नहीं खाते हैं। इसलिए चीनी मिलों को बिक्री और डिस्पैच के सही आंकड़े पोर्टल पर देने चाहिए। पोर्टल पर गलत जानकारी देने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - August 11, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement