facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar Production: देश में चीनी उत्पादन बढ़ने का अनुमान, 10 लाख टन निर्यात करने की उद्योग संगठन ने की मांग

Advertisement

Sugar Production: अभी तक देश में करीब 300 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन, राज्यों में चीनी उत्पादन के मामले में फिलहाल महाराष्ट्र सबसे आगे

Last Updated- April 02, 2024 | 8:14 PM IST
Sugar prduction

Sugar Production: चीनी पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अभी तक देश में करीब 300 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है। चालू चीनी सीजन में चीनी उत्पादन 340 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि पहले 330.5 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया गया था। महाराष्ट्र में अनुमान से अधिक चीनी उत्पादन होने के कारण इस साल देश में अधिशेष चीनी उत्पादन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी अनुमान के आधार पर चीनी उद्योग संघ 10 लाख टन चीनी निर्यात करने की मांग कर रहा है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक 31 मार्च 2024 तक देश में 2950.14 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 299.45 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। देश में कुल 535 चीनी मिलों ने पेराई सीजन में भाग लिया था जिसमे से अब तक 326 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है। जबकि पिछले सीजन 2022-23 में इस समय तक 534 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और 350 चीनी मिलें बंद हो चुकी थी और 3052.56 लाख टन गन्ना पेराई कर 301.25 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

राज्यों में चीनी उत्पादन के मामले में फिलहाल महाराष्ट्र सबसे आगे है और उसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में अब तक 107.30 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश में अब तक 97.10 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक है। महाराष्ट्र में उम्मीद से अधिक चीनी उत्पादन होने की वजह से देश में चीनी उत्पादन में अधिशेष का अनुमान लगाया जाने लगा है और इसी आधार पर भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने सरकार से 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया है।

Also read: Wheat Procurement: व्यापारियों को नए सीजन का गेहूं किसानों से न खरीदने की हिदायत, क्यों सरकार पहले से इतना अलर्ट

इस्मा ने कहा है कि सितंबर को समाप्त होने वाले विपणन वर्ष में चीनी के सकल उत्पादन के अपने अनुमान को 9.5 लाख टन बढ़ाकर 340 लाख टन कर दिया है। इसके पहले जनवरी में संघ ने विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) में एथनॉल के लिए शीरे के उपयोग में लाये जाने के बिना, सकल चीनी उत्पादन 330.5 लाख टन होने का अनुमान लगाया था। जबकि पिछले वर्ष का सकल उत्पादन 366.2 लाख टन था।

इस्मा के मुताबिक एथेनॉल की ओर 20 लाख टन चीनी के अनुमानित डायवर्सन के बाद चालू सीजन के लिए शुद्ध अनुमानित चीनी उत्पादन 320 लाख टन है। पिछले सीजन का करीब 56 लाख टन स्टॉक और इस बार का शुद्ध चीनी उत्पादन मिलाकर देश में चीनी का स्टॉक 376 लाख टन हो जाएगा जबकि देश में 285 लाख टन चीनी खपत का अनुमान है। इस तरह 30 सितंबर 2024 को समाप्त होने वाले विपणन वर्ष में 91 लाख टन अधिशेष स्टॉक होने की उम्मीद है।

इस्मा के बयान में कहा गया कि 2024-25 के लिए गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से विभिन्न क्षेत्रों में गन्ने की अधिक खेती को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है, जिससे गन्ने की मजबूत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 2024 में सामान्य से अधिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का अनुमान लगाया है, जिससे 2024-25 में मध्यम पेराई सत्र होगा और पर्याप्त चीनी उपलब्धता होगी।

खाद्य सचिव को लिखे पत्र में इस्मा ने कहा है कि देश में पर्याप्त चीनी होने और अगले साल गन्ना की बुआई अधिक होने के अनुमान है। इस आधार पर चालू सीजन में 10 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने पर विचार किया जाए। सरकार निर्यात की अनुमति देती है तो यह उद्योग और किसान दोनों के हित में होगा।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement