facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sugar production: अगले सीजन में भी चीनी उत्पादन घटने का अनुमान

Advertisement

चालू सीजन में भी चीनी उत्पादन में कमी आई है। पिछले सीजन में 359.75 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।

Last Updated- August 02, 2023 | 4:54 PM IST
Sugar mills are giving attractive offers to farmers and workers demand increase in wages

अगले सीजन में भी चीनी उत्पादन (Sugar Production) घट सकता है। चीनी उद्योग संगठन इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (ISMA) ने अगले सीजन में चीनी उत्पादन में कमी आने का अनुमान लगाया है।

क्या है वजह ?

इसकी वजह बारिश की कमी और एथेनॉल के लिए गन्ने का अधिक इस्तेमाल होना है। चालू सीजन के दौरान भी चीनी के उत्पादन में कमी दर्ज की गई है।

अगले सीजन में चीनी उत्पादन घटकर रह सकता है करीब 317 लाख टन 

ISMA ने अगले सीजन में भी चीनी का उत्पादन घटने का अनुमान लगाया है। ISMA के मुताबिक अगले चीनी सीजन 2023-24 अक्टूबर-सितंबर अवधि में चीनी का उत्पादन 316.80 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि चालू सीजन में 328 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ। जाहिर है चालू सीजन की तुलना में अगले चीनी सीजन में चीनी उत्पादन में 3.41 फीसदी कमी आ सकती है।

चालू सीजन में भी चीनी उत्पादन में कमी

चालू सीजन में भी चीनी उत्पादन में कमी आई है। पिछले सीजन में 359.75 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इस तरह चालू सीजन में पिछले सीजन से चीनी उत्पादन में 8.82 फीसदी कमी दर्ज की गई।

हालांकि अगले सीजन में चीनी उत्पादन घटने के बावजूद इसकी खपत से ज्यादा रहने वाला है। देश में चीनी की घरेलू खपत 275 लाख टन की है। जाहिर है अगले चीनी सीजन में चीनी का उत्पादन खपत से ज्यादा होगा। जिससे सीजन के अंत में 42 लाख टन चीनी अधिशेष रहेगी।

एथेनॉल में ज्यादा होगा इस्तेमाल

ISMA ने शुरुआती अनुमान में कहा कि सत्र 2023-24 में लगभग 45 लाख टन चीनी उत्पादन को एथनॉल के लिए स्थानांतरित किया जाएगा। चालू सीजन में यह मात्रा 41 लाख टन है। सीजन 2023-24 में गन्ने का क्षेत्रफल 59.81 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले सीजन के 59.07 लाख हेक्टेयर से कुछ ज्यादा है। ISMA ने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल कम बना हुआ है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement