facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP में गन्ने का SAP 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा

Advertisement

राज्य में कुल 120 चीनी मिलों में से 93 निजी क्षेत्र की हैं और 24 सहकारी चीनी मिलें और 3 उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलें हैं।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:26 PM IST
Sugarcane

उत्तर प्रदेश सरकार ने सत्र 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने की सभी किस्मों का राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की है। इससे अगेती किस्मों के गन्ने का एसएपी 370 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अगेती किस्म की कीमत अब 370 रुपये प्रति क्विंटल होगी जबकि सामान्य किस्म का दाम 360 रुपये होगा।

हालांकि राज्य के पश्चिमी हिस्से के एसएपी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान इस बढ़ोतरी से खुश नहीं हैं और इसे अपर्याप्त बताया है।

भारतीय किसान यूनियन (गैर-राजनीतिक) के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा, ‘कीमत में बढ़ोतरी मामूली है। हम गन्ने की कीमत बढ़ाकर कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की उम्मीद कर रहे थे। इसलिए उचित मूल्य को लेकर हमारा विरोध जारी रहेगा।’ देश में सबसे ज्यादा गन्ने का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है और ज्यादा निजी चीनी मिलें इसी राज्य में हैं।

राज्य में कुल 120 चीनी मिलों में से 93 निजी क्षेत्र की हैं और 24 सहकारी चीनी मिलें और 3 उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मिलें हैं।

राज्य के करीब 50 लाख किसान परिवार गन्ने की खेती से सीधे तौर पर जुड़े हैं। गन्ना तथा इससे संबंधित उत्पादों का राज्य में सालाना 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होता है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement