facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Summer crop sowing 2026: ग्रीष्मकालीन फसलों की कुल बोआई 2.33 फीसदी घटी, हालांकि दलहन का रकबा बढ़ा

Advertisement

2026 में ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई 2.33% घटी, लेकिन दलहन खासकर मूंग और उड़द का रकबा बढ़ा।

Last Updated- March 24, 2026 | 3:26 PM IST
Kharif crops
Representative Image

Summer Crop Sowing 2026: इस साल ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई में सुस्ती देखने को मिल रही है। सामान्य रकबा के 50 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रफल में इन फसलों की बोआई हो चुकी है और इस दौरान पिछले सप्ताह तक इन फसलों के रकबा में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कमी आई है। हालांकि दलहन फसलों की बोआई में वृद्धि देखने को मिल रही है।

2026 में ग्रीष्मकालीन फसलों की कितनी हुई बोआई?

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक 20 मार्च तक देश में ग्रीष्मकालीन फसलों का कुल रकबा 42.68 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया, पिछली समान अवधि यह रकबा 43.69 लाख हेक्टेयर था। इस तरह इस साल 20 मार्च तक पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में ग्रीष्मकालीन फसलों की बोआई में 2.33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।  2025 में ग्रीष्मकालीन फसलों का कुल रकबा 83.92 लाख हेक्टेयर था, जबकि इन फसलों का सामान्य रकबा 75.37 लाख हेक्टेयर है। इस लिहाज से अब तक इन फसलों की सामान्य रकबा के आधे से ज्यादा क्षेत्र में बोआई हो चुकी है।

दलहन फसलों की बोआई बढ़ी

ग्रीष्मकालीन फसलों की कुल बोआई में भले कमी देखने को मिल रही हो, लेकिन दलहन फसलों की बोआई में इजाफा हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 मार्च तक इस ग्रीष्मकालीन सीजन में 4.09 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलों की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल इसी अवधि के रकबा 3.47 लाख हेक्टेयर से 17.89 फीसदी ज्यादा है। इस सीजन की सबसे बड़ी दलहन फसल मूंग का रकबा करीब 18 फीसदी बढ़कर 2.57 लाख हेक्टेयर और उड़द का रकबा करीब 11.50 फीसदी बढ़कर 1.28 लाख हेक्टेयर हो गया। 2025 में कुल दलहन क्षेत्रफल 27.07 लाख हेक्टेयर था। इनका सामान्य रकबा 23.40 लाख हेक्टेयर है।
Also Read | Gold silver price today: सोना 2300 रुपये टूटा, चांदी 9600 रुपये लुढ़की; जानिए MCX पर क्या चल रहा भाव

चावल, तिलहन व मोटे अनाजों का रकबा घटा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल 20 मार्च तक ग्रीष्मकालीन चावल की बोआई 2.77 फीसदी घटकर 27.86 लाख हेक्टेयर रह गई। श्रीअन्न व मोटे अनाज का रकबा 11.71 लाख हेक्टेयर घटकर 6.04 लाख हेक्टेयर रह गया। पिछले साल इस सीजन में 20 मार्च तक 4.69 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलें बोई गईं थी, जबकि इस साल इसी अवधि में 4.73 लाख हेक्टेयर में ये फसलें बोई गई हैं। इन फसलों का पिछले साल कुल रकबा  9.51 लाख हेक्टेयर था। वहीं तिलहन फसलों का इस सीजन में सामान्य रकबा 8.40 लाख हेक्टेयर है। तिलहन फसलों में मूंगफली का रकबा पिछले साल 2.97 लाख हेक्टेयर के लगभग बराबर ही है, जबकि तिल का रकबा करीब 5 फीसदी घटकर 1.35 लाख हेक्टेयर रह गया।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement