facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Summer crop sowing: दलहन फसलों की बोआई 8 फीसदी बढ़ी, धान का रकबा भी ज्यादा

Advertisement

Summer crop sowing: समर सीजन की फसलों का कुल रकबा 6.69 फीसदी बढ़कर 24.37 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

Last Updated- February 23, 2024 | 7:16 PM IST
Monsoon 2026

Summer crop sowing: रबी सीजन में दलहन फसलों का रकबा कम रहने के बीच यह अच्छी खबर है कि समर सीजन में दलहन फसलों की बोआई अच्छी हो रही है। अब तक पिछले साल की तुलना में दलहन फसलों का रकबा करीब 8 फीसदी बढ़ा है। समर सीजन में दलहन फसलों में मूंग और उड़द की खेती होती है। समर सीजन की फसलों का कुल रकबा 6.69 फीसदी बढ़कर 24.37 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

समर सीजन में कितनी हुई दलहन फसलों की बोआई?

समर सीजन की दलहन फसलों में मूंग सबसे बड़ी फसल है। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह तक 0.91 लाख हेक्टेयर में मूंग की बोआई हो चुकी है। पिछली समान अवधि में यह रकबा 0.81 लाख हेक्टेयर था। इस साल अब तक पिछले साल की तुलना में मूंग की बोआई में 12.35 फीसदी इजाफा हुआ है। समर सीजन में 23 फरवरी तक 0.37 लाख हेक्टेयर में उड़द की बोआई हुई है। पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 0.36 लाख हेक्टेयर था। इस साल उड़द के रकबा में 2.78 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

Also read: किसानों के प्रदर्शन का गेहूं की खरीद पर असर नहीं, खाद्य मंत्रालय को नई फसल से पहले मामला सुलझने की उम्मीद

चालू समर सीजन में कुल दलहन फसलों की 1.32 लाख हेक्टेयर में बोआई हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि के 1.22 लाख हेक्टेयर रकबा से 8.2 फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन के दौरान दलहन फसलों के रकबा में गिरावट आई थी। इस सीजन में कुल दलहन फसलों का रकबा 3.67 फीसदी घटकर 160.08 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया। रबी में मूंग का रकबा 12.50 फीसदी, उड़द का 10 फीसदी घटा था।

समर सीजन में धान का रकबा कितना रहा?

धान समर सीजन की सबसे बड़ी फसल है। 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह तक 19.89 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि से 8.45 फीसदी ज्यादा है। इस सीजन में अब तक तिलहन फसलों की कुल बोआई करीब 1.5 फीसदी घटकर 1.91 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई। मोटे अनाजों का रकबा 6.76 फीसदी घटकर 1.25 लाख हेक्टेयर रह गया।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 7:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement