facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरीफ सीजन में बढ़ाया जाएगा जलवायु प्रतिरोधी धान का रकबा, गेहूं के बंपर उत्पादन को देखते हुए केंद्र ने लिया फैसला

Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल गेहूं के ऐसे बीजों की गेहूं के बंपर उत्पादन में सफलता को देखते हुए धान की फसल में भी यह प्रयोग करने का लक्ष्य रखा गया है।

Last Updated- July 15, 2024 | 10:54 PM IST
crops

सरकार ने इस साल खरीफ सत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने वाली धान की किस्मों की कुल बोआई में हिस्सेदारी बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस साल गेहूं के ऐसे बीजों की गेहूं के बंपर उत्पादन में सफलता को देखते हुए धान की फसल में भी यह प्रयोग करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक हिमांशु पाठक ने आज कहा कि अभी हाल में खत्म हुए रबी के बोआई के सत्र में गेहूं के कुल रकबे में करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी जलवायु प्रतिरोधी किस्मों की थी। इसके परिणामस्वरूप 2024-25 विपणन सत्र में गेहूं का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 1,130 लाख टन रहने की संभावना है।

पाठक ने कहा कि जलवायु प्रतिरोधी धान के बीज की किस्में सूखे, लंबे समय तक धान के पौध के गिरे रहने और जलभराव से निपट सकती हैं। पिछले साल खरीफ के धान में करीब 16 प्रतिशत रकबा जलवायु प्रतिरोधी किस्मों का था।

चीन के बाद भारत, विश्व का दूसरा बड़ा चावल उत्पादक देश है।शोध से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में फसल की उत्पादकता न्यूनतम उत्सर्जन की स्थिति में 3 से 5 प्रतिशत और अधिकतम उत्सर्जन पर 31.3 प्रतिशत तक घट सकती है।

Advertisement
First Published - July 15, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement