facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब की मंडियों में गेहूं का अराइवल एक करोड़ टन के पार

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 4:25 PM IST
wheat procurement:

पंजाब में मंडियों में गेहूं की आवक बृहस्पतिवार को एक करोड़ टन के पार हो गई। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। कुल आवक में से लगभग 3.5 लाख टन व्यापारियों ने जबकि शेष गेहूं सरकारी एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा।

बयान के अनुसार राज्य में गेहूं खरीद एक अप्रैल को शुरू हो गई थी लेकिन बेमौसम बरसात के कारण राज्य में कई स्थानों पर इसमें कुछ दिन पहले ही तेजी आई है। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि गेहूं खरीद अंतिम चरण में पहुंच गई है। गेहूं की कुल आवक पहले से ही एक करोड़ टन के पार हो गई है और इसमें पिछले वर्ष की कुल खरीद- 96 लाख टन को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले वर्ष की आवक से तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि “पंजाब के लिए यह गर्व का विषय है कि पूरे देश में आपूर्ति के मामले में पंजाब एक बार फिर सबसे आगे हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कुल खरीद के लगभग 50 प्रतिशत गेहूं की उपज पंजाब में हुई है।”

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 4:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement