facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धनिया से उतरा महंगाई का रंग, आवक बढ़ने से भाव सुस्त; साल भर में 42 फीसदी सस्ता हुआ

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 4:39 PM IST
Coriander will be cheaper! Production can increase by 10 percent

इस साल धनिया (Coriander) पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी से अधिक सस्ता बिक रहा है। इस महीने भी धनिया के भाव घटे हैं। धनिया सस्ता होने की वजह अधिक उत्पादन से आवक का दबाव बढ़ना है।

साल भर में 42 फीसदी सस्ता हुआ धनिया

कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स में आज धनिया के जून कॉन्ट्रैक्ट ने 6,312 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल 26 मई को यह कॉन्ट्रैक्ट 11,012 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बंद हुआ था। जाहिर है साल भर में धनिया करीब 42 फीसदी सस्ता हुआ है। इस महीने इसने 8 मई को 7,044 रुपये क्विंटल के भाव पर ऊपरी स्तर छुआ था। इस तरह इस महीने ऊपरी स्तर से भी धनिया के वायदा भाव 10 फीसदी गिर चुके हैं।

तेजी से बढ़ रही है आवक

जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने कहा कि इस साल धनिया का उत्पादन दोगुना बढ़ने से आवक तेजी से बढ रही है। अप्रैल से अब तक करीब 1.80 लाख टन धनिया की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई आवक से 125 फीसदी अधिक है। इस साल 6.20 लाख टन धनिया का उत्पादन होने का अनुमान है। यह पिछले साल के उत्पादन से 114 फीसदी अधिक है। पॉल कहते हैं कि आवक काफी ज्यादा होने के कारण धनिया के भाव दबाव में है। इसलिए इस साल धनिया सस्ता बिक रहा है।

निचले भाव पर बढ़ सकती है खरीद, कीमतों में सुधार संभव

आगे कीमतों के बारे में पॉल का कहना है कि चूंकि भाव काफी ज्यादा गिर चुके हैं और आवक का पीक समय भी निकलने वाला है। ऐसे में अब आगे भाव बहुत ज्यादा नहीं गिरनेे चाहिए। IIFL securities के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं निचले भाव पर खरीदारी निकलने की उम्मीद है। जिससे आगे धनिया के भाव सुधर सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement