facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड इंपोर्ट के आंकड़ों में सरकार ने की 5 अरब डॉलर की कटौती, नंवबर में 9.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का किया गया आयात

Advertisement

रिवाइज्ड सरकारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में 9.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया।

Last Updated- January 08, 2025 | 6:18 PM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs

November Gold Import Data: भारत ने नवंबर के लिए गोल्ड इंपोर्ट के आंकड़ों में बदलाव किया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2024 में 9.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया जो प्रारंभिक आंकड़ों के मुकाबले 5 अरब डॉलर कम है। किसी भी कमोडिटी के मंथली इंपोर्ट-एक्सपोर्ट आंकड़ों में यह अब तक का सबसे बडा बदलाव है।  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ कमर्शियल इंटेलिजेंस एंड स्टैटिसटिक्स (DGCIS) के  रिवाइज्ड आंकड़ों मे यह बात निकलकर सामने आई है।

DGCIS के प्रारंभिक आंकड़ों में नवंबर के दौरान रिकॉर्ड 14.8 अरब डॉलर मूल्य के सोने के आयात की जानकारी दी गई थी। अक्टूबर में 7.13 अरब डॉलर मूल्य जबकि ठीक एक वर्ष पहले यानी नवंबर 2023 में 3.44 अरब डॉलर मूल्य के सोने का इंपोर्ट किया गया था। 

प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर बताया गया था कि नवंबर मे देश का व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच का अंतर बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। लेकिन गोल्ड इंपोर्ट के आंकड़ों में इस बदलाव के बाद व्यापार घाटे में भी इसी अनुपात में कमी आएगी।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक कैलकुलेशन में गलती की वजह से नवंबर के प्रारंभिक आंकड़ों में अत्यधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। दरअसल जुलाई में गोल्ड इम्पोर्ट शिपमेंट की कैलकुलेशन का तरीका बदलने के बाद अधिकारियों ने गोदामों में सोने की खेपों की दोहरी गिनती कर दी, परिणामस्वरूप नवंबर के आयात का आंकड़ा इतना अधिक बढ़ गया। 

भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा आयातक देश है।

नवंबर के आंकड़ों में बदलाव के बावजूद पिछले कैलेंडर ईयर के पहले 11 महीनों (जनवरी-नवंबर 2024)  के दौरान भारत ने 47 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया जबकि पूरे कैलेंडर ईयर 2023 के दौरान 42.06 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया था। इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती के बाद सोने के आयात में लगातार इजाफा देखा गया है। 

पिछले वर्ष 23 जुलाई को पेश किए गए आम बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया था।

 

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement