facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश में सहकारी दुग्ध संघों का संचालन एनडीडीबी को सौंपा जाएगा

Advertisement

विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि इस तरह गुजरात की अमूल राज्य सरकार संचालित दूध ब्रॉन्ड सांची का 'पीछे के दरवाजे' से अधिग्रहण करना चाहती है।

Last Updated- September 11, 2024 | 10:14 PM IST
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सहकारी दुग्ध संघों और दुग्ध संघों को अगले पांच वर्ष तक राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (NDDB) को सुपुर्द करने की सहमति दे दी है। ऐसा लगता है कि इससे अब मध्य प्रदेश में अमूल जैसा विवाद खड़ा हो सकता है।

राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। इससे पहले अमूल (Amul) द्वारा कर्नाटक के प्रमुख दूध ब्रान्ड ‘नंदिनी’ के कथित अधिग्रहण से विवाद गहराया था।

भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेरी संघ अपने उत्पादों का ‘सांची’ ब्रॉन्ड के तहत विपणन करता है।

विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि इस तरह गुजरात की अमूल राज्य सरकार संचालित दूध ब्रॉन्ड सांची का ‘पीछे के दरवाजे’ से अधिग्रहण करना चाहती है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बैठक में यह सहमति हुई कि मध्य प्रदेश राज्य सहकारी डेरी फेडरेशन और उससे जुड़े दुग्ध संघों का प्रबंधन व संचालन अगले पांच वर्षों तक एनडीडीबी करेगा। इस सिलसिले में अनिवार्य सहमतियां ली जाएंगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीडीबी को जिम्मेदारी देने पर आम सहमति है ताकि किसानों और पशु पालकों की आमदनी बढ़े और राज्य दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य बने। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो इस उद्देश्य के लिए सहकारी अधिनियम में अनिवार्य संशोधन किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement