facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीते सप्ताह तेल तिलहनों में रहा गिरावट का रुख, मूंगफली तेल तिलहन में सुधार

Advertisement

गिरावट के आम रुझानों के अनुरूप समीक्षाधीन सप्ताह में कच्चा पाम तेल (सीपीओ) 400 रुपये के नुकसान के साथ 7,800 रुपये था।

Last Updated- December 10, 2023 | 6:45 PM IST
Edible oil

समीक्षाधीन सप्ताह में अपने पिछले सप्ताहांत के मुकाबले सोयाबीन डीगम तेल के दाम में आई भारी गिरावट के बीच बीते सप्ताह देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली तेल तिलहन को छोड़कर बाकी सभी तेल तिलहनों के भाव गिरावट के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल का दाम पिछले सप्ताहांत दो दिसंबर को 1,020-1,030 डॉलर प्रति टन था जो समीक्षाधीन सप्ताह में घटकर 960-970 डॉलर प्रति टन रह गया। इससे तेल पेराई मिल वालों की हालत और खराब हो चली है क्योंकि अब पेराई में लागत महंगा बैठने से वे अब सस्ते आयातित तेलों से मुकाबले करने की स्थिाति में बिल्कुल नहीं रह गये हैं।

किसानों की ऊपज के तो ऐसे में खपने की स्थिति एकदम नहीं रह गई है। सूत्रों ने कहा कि गुजरात कॉटन सीड क्रशर एसोसिएशन ने तो राज्य में बिनौला के नकली खल की बिक्री को लेकर चिंता जताते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पिछले सप्ताहांत के मुकाबले बीते सप्ताह सरसों दाने का थोक भाव 40 रुपये घटकर 5,590-5,640 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सरसों दादरी तेल का भाव 125 रुपये घटकर 10,350 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल का भाव क्रमश: 25-25 रुपये का नुकसान दिखाते हुए क्रमश: 1,750-1,845 रुपये और 1,750-1,860 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में सोयाबीन दाने और लूज का भाव क्रमश: 70-70 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 5,070-5,120 रुपये प्रति क्विंटल और 4,870-4,920 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसी तरह सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर और सोयाबीन डीगम तेल का भाव क्रमश: 350 रुपये, 350 रुपये और 375 रुपये के नुकसान के साथ क्रमश: 10,000 रुपये और 9,800 रुपये और 8,400 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

आम रुख के विपरीत समीक्षाधीन सप्ताह में केवल मूंगफली तेल-तिलहन के दाम मजबूती पर बंद हुए। मूंगफली तेल-तिलहन, मूंगफली गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल के भाव क्रमश: 25 रुपये, 100 रुपये और 20 रुपये के लाभ के साथ क्रमश: 6,775-6,850 रुपये क्विंटल, 15,800 रुपये क्विंटल और 2,355-2,630 रुपये प्रति टिन पर बंद हुए।

गिरावट के आम रुझानों के अनुरूप समीक्षाधीन सप्ताह में कच्चा पाम तेल (सीपीओ) 400 रुपये के नुकसान के साथ 7,800 रुपये, पामोलीन दिल्ली का भाव 75 रुपये के नुकसान के साथ 9,000 रुपये प्रति क्विंटल तथा पामोलीन एक्स कांडला तेल का भाव 170 रुपये के नुकसान के साथ 8,200 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बिनौला तेल का भाव भी 175 रुपये गिरकर 8,750 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 6:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement