facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश सरकार के इस फैसले से होगी भारत के Rice कारोबार में बड़ी हलचल, बढ़ जाएंगे चावल के दाम

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने 14 लाख टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक 9.50 लाख टन चावल और 3.76 लाख टन बोरो धान की खरीद हो चुकी है।

Last Updated- July 20, 2025 | 6:32 PM IST
RICE
प्रतीकात्मक तस्वीर

बांग्लादेश सरकार की ओर से 9 लाख टन चावल आयात की योजना ने भारतीय चावल उद्योग में नई ऊर्जा भर दी है। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस फैसले से भारत को मांग में उछाल और कीमतों में सुधार का लाभ मिलेगा।

भारत वर्तमान में वैश्विक चावल निर्यात का 46% हिस्सा रखता है, और बांग्लादेश के इस निर्णय से भारत को प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है, खासकर नजदीकी, पर्याप्त आपूर्ति और प्रतिस्पर्धी कीमतों के चलते।

Ricevilla Foods के CEO सूरज अग्रवाल ने बताया कि बांग्लादेश सरकार 4 लाख टन चावल अंतरराष्ट्रीय निविदाओं के ज़रिए सीधे खरीदेगी, जबकि 5 लाख टन का आयात निजी व्यापारियों के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा, “यह निर्णय सामान्य से पहले लिया गया है, क्योंकि भारी बारिश के कारण ‘अमन’ धान की फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा है।”

जय बाबा बक्रेश्वर राइस मिल के निदेशक राहुल अग्रवाल ने बताया कि बंगाल की चावल मिलें और व्यापारी इस योजना से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि निजी आयात का 30-40% हिस्सा बंगाल से आ सकता है, और बंगाल की मिलें सरकारी निविदाओं में भी भाग लेंगी। इसके अलावा, झारखंड, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य भी इस निर्यात योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Also read: BS Special: Experts का कहना, सरसों फसल पर विशेष ध्यान ला सकता है घरेलू खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता 

बांग्लादेश की मांग के चलते भारत में कुछ प्रमुख चावल किस्मों की कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

  • ‘स्वर्णा मंसूरी’ परबॉयल्ड चावल, जो फिलहाल ₹29 प्रति किलो (एक्स-मिल) पर बिक रहा है, उसकी कीमत ₹31-32 तक जा सकती है। 
  • ‘मिनिकट’ चावल, जो ₹41-42 प्रति किलो है, वह आने वाले हफ्तों में ₹45 प्रति किलो तक पहुंच सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार ने 14 लाख टन चावल खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसमें अब तक 9.50 लाख टन चावल और 3.76 लाख टन बोरो धान की खरीद हो चुकी है। यह प्रक्रिया मध्य अगस्त तक पूरी होने की उम्मीद है।
इसके बाद, अगस्त से मार्च तक 55 लाख परिवारों को 30 किलो चावल प्रति माह केवल Tk 15 प्रति किलो की दर से देने की योजना है।

Also read: BS Special: जानिए, देश की आधी से ज्यादा चाय उगानेवालों की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

निर्यातकों का मानना है कि यह निर्णय भारत की भूमिका को बांग्लादेश के प्रमुख चावल आपूर्तिकर्ता के रूप में और मज़बूत करेगा। इससे देश के घरेलू बाजार में लो-टू-मिड रेंज चावल किस्मों की कीमतों में स्थिरता आएगी और किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। विशाखापत्तनम और पारादीप बंदरगाह भारत से चावल निर्यात के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cement Sector से आ रही बड़ी खबर, Adani Group को मिली बड़ी सफलता

 

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement