facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tomato Price Hike: McDonald’s ने अपने मेन्यू से टमाटर को किया बेदखल, यह बताई वजह

Advertisement

कई हिस्सों में बारिश के कारण सप्लाई में कमी के चलते देश भर में टमाटर की कीमत बढ़ गई है।

Last Updated- July 07, 2023 | 5:39 PM IST
Shutterstock

टमाटर की बढ़ती कीमतें और सप्लाई अब सिर्फ आम जनता को ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े रेस्ट्रॉ चलाने वालों को भी सताने लगी है। टमाटर की कीमतों के आसमान पर पहुंचने के बीच भारत में कई मैकडॉनल्ड्स स्टोर्स (McDonald’s) ने कुछ समय के लिए टमाटर को अपने मेन्यू से हटा दिया है।

हालांकि, रेस्ट्रॉ मालिकों ने इसके लिए टमाटर की कीमत में हालिया बढ़ोतरी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है और मेन्यू से इसे हटाने को लेकर कुछ और ही वजह बताई है।

मैकडॉनल्ड्स कनॉट प्लाजा रेस्तरां के आउटलेट पर लगाये गए एक नोटिस में कहा गया, “हमारी लाख कोशिशों के बावजूद हमें पर्याप्त मात्रा में क्वालिटी वाले टमाटर नहीं मिल पा रहे है, जो हमारी विश्व स्तरीय कड़ी क्वालिटी चेक में खरे उतर सके।”

नोटिस में कहा गया, “इसलिए, फिलहाल हम आपको टमाटर के बिना अपने प्रोडक्ट्स भेजने के लिए मजबूर हैं। हम टमाटर की आपूर्ति वापस पाने के लिए काम कर रहे हैं।”

देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान पर

बता दें कि मैकडॉनल्ड्स भारत में दो मास्टर फ्रेंचाइजी के जरिये काम करता है। एक उत्तर और पूर्वी भारत के लिए संजीव अग्रवाल के नेतृत्व वाला एमएमजी समूह और पश्चिम और दक्षिण के लिए बीएल जटिया के नेतृत्व वाला वेस्टलाइफ ग्रुप।

गौरतलब है कि कई हिस्सों में बारिश के कारण सप्लाई में कमी के चलते देश भर में टमाटर की कीमत बढ़ गई है। कई शहरों में टमाटर की कीमतें 150 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है।

टमाटर की कीमतें लगभग 160 रुपये प्रति किलो के आस-पास

ऑनलाइन किराना और सब्जी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर एक सर्च के अनुसार, टमाटर की कीमतें लगभग 160 रुपये प्रति किलोग्राम है।

Also Read: पेट्रोल-डीजल से भी महंगा हुआ टमाटर, कीमत में 445 फीसदी का उछाल

टमाटर की कीमतें आमतौर पर जुलाई-अगस्त के दौरान बढ़ती हैं क्योंकि मानसून के कारण फसल खराब होने वाली वस्तुओं की कटाई और परिवहन में बाधा आती है।

इसके अलावा ऊंची कीमतों को मार्च और अप्रैल में अचानक तापमान वृद्धि को टमाटर की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दरअसल मार्च और अप्रैल में ज्यादा गर्मी पड़ने से टमाटर की फसलों पर कीटों का हमला हुआ, जिसके चलते कम पैदावार हुई और बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई।

साल 2016 में इसी तरह के माहौल में, जब भारत के कुछ हिस्सों में टमाटर की कीमतें बढ़ गई थीं, तो भारत के कई मैकडॉनल्ड्स स्टोर ने अपने मेनू से टमाटर को हटा दिया था।

Also Read: FD में भारतीयों का सेविंग एवरेज 42573 रुपये, फिक्स्ड डिपॉजिट पहली पसंद क्यों?

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 5:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement