facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tomato price: अब तेजी से सस्ता हो रहा है टमाटर, सप्ताह भर में थोक भाव घटकर हुए आधे

Advertisement

इस महीने के शुरुआत में मंडी में टमाटर के थोक भाव 200 रुपये किलो पार कर गए थे, जो अब घटकर 50 से 60 रुपये पर आ चुके हैं

Last Updated- August 17, 2023 | 11:23 PM IST

अब टमाटर के दाम तेजी से गिर रहे हैं। सप्ताह भर में टमाटर के थोक भाव घटकर आधे रह गए हैं। इस माह ये भाव तीन गुना से ज्यादा घट चुके हैं। थोक भाव घटने के साथ ही टमाटर की खुदरा कीमतों में भी गिरावट आने लगी है। जिससे उपभोक्ताओं को टमाटर की महंगाई से राहत मिली है।

सप्ताह भर में टमाटर के थोक भाव घटकर आधे हुए

दिल्ली की आजादपुर मंडी में सप्ताह भर पहले टमाटर के थोक भाव 80 से 120 रुपये किलो थे, जो अब घटकर 50 से 60 रुपये किलो रह गए हैं। मुख्य उत्पादक राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में भाव 70 से 90 रुपये से घटकर 40 से 50 रुपये किलो पर आ चुके हैं। आजादपुर मंडी की टमाटर कारोबारी संघ के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने बताया कि मंडी में अब महाराष्ट्र व कर्नाटक से टमाटर की आवक तेजी से बढ रही है। आज मंडी में 32 से 35 गाडी टमाटर की आवक हुई, जबकि पिछले सप्ताह 20 से 25 गाडी आवक हो रही थी। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में तो आवक घटकर 10 गाडी से भी कम रह गई थी। कौशिक ने कहा आवक बढ़ने से टमाटर के दाम भी तेजी से गिर रहे हैं। इस महीने के शुरुआत में मंडी में टमाटर के थोक भाव 200 रुपये किलो पार कर गए थे, जो अब घटकर 50 से 60 रुपये पर आ चुके हैं। सप्ताह भर में भाव घटकर आधे रह गए हैं। भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढवे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्य टमाटर इलाके नासिक से भी टमाटर की आवक जोर पकड़ने लगी है। जिससे महाराष्ट्र समेत देश भर में टमाटर के दाम तेजी से गिर रहे हैं।

महीने भर में टमाटर के भाव सामान्य होने की उम्मीद

कौशिक ने कहा कि इस महीने के आखिर तक टमाटर के भाव घटकर 20 से 25 रुपये किलो तक आ सकते हैं। गाढवे के मुताबिक महीने भर में मंडियों में टमाटर के थोक भाव घटकर 15 रुपये किलो तक आने की संभावना है। जिससे अभी तक उपभोक्ताओं की जेब ढीली कर रहा टमाटर फिर किसानों की मुश्किलें बढाने लगेगा क्योंकि भाव कम मिलने से किसानों को नुकसान होगा।

खुदरा बाजार में भी सस्ता हुआ टमाटर

देश भर के ज्यादातर खुदरा बाजारों में टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि सरकार 50 रुपये किलो की रियायती दर पर टमाटर की बिक्री कर रही है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार आज देश भर में टमाटर की औसत खुदरा कीमत 101 रुपये किलो दर्ज की गई, जबकि सप्ताह भर पहले ये कीमत 129.39 रुपये किलो थी। 6 अगस्त को देश भर में टमाटर की औसत कीमत 140.80 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल खुदरा बाजार में टमाटर 257 रुपये किलो तक बिक चुका है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 6:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement