facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tomato price relief: अब घटने लगे टमाटर के भाव, आगे और सस्ता होगा!

Advertisement

दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस महीने की शुरुआत में टमाटर के थोक भाव 200 रुपये किलो पार कर गए थे, जो अब घटकर 80 से 120 रुपये किलो पर आ चुके हैं।

Last Updated- August 09, 2023 | 5:46 PM IST
Tomato prices

Tomato price relief: उपभोक्ताओं को अब टमाटर की महंगाई से राहत मिलने लगी है। मंडियों में इस महीने टमाटर की कीमतों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। जिसका असर टमाटर के खुदरा भाव पर भी दिख रहा है।

कारोबारियों की मानें तो अगले 10 से 15 दिन में टमाटर के भाव तेजी से गिर सकते हैं। ऐसे में महंगाई के कारण थाली से गायब टमाटर की वापसी हो सकती है।

आवक बढ़ने के साथ ही टमाटर के थोक भाव गिरने लगे

आपूर्ति सुधरने से मंडियों में टमाटर के भाव घटने लगे हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में इस महीने की शुरुआत में टमाटर के थोक भाव 200 रुपये किलो पार कर गए थे, जो अब घटकर 80 से 120 रुपये किलो पर आ चुके हैं। महाराष्ट्र के मुख्य टमाटर उत्पादक इलाके की नारायणगांव मंडी में टमाटर की मॉडल कीमत 90 रुपये से घटकर 80 रुपये किलो, कर्नाटक की अहम मंडी कोलार में यह कीमत 93 रुपये से घटकर 67 रुपये किलो रह गई है।

आजादपुर मंडी के टमाटर कारोबारी अशोक कौशिक ने बताया कि अब मंडी में टमाटर की आपूर्ति सुधरने लगी है। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में टमाटर की आवक घटकर 8 से 10 गाड़ी रह गई थी। लेकिन इसके बाद इस महीने की शुरुआत से टमाटर की आवक धीरे धीरे सुधरने लगी और आज मंडी में छोटी बड़ी मिलाकर 25 गाड़ी टमाटर की आवक हुई। आवक बढ़ने के साथ ही टमाटर के थोक भाव गिरने लगे हैं।

भारतीय सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष श्रीराम गाढ़वे ने कहा कि अब बारिश भी कम हो रही है। ऐसे में ज्यादातर टमाटर इलाकों में इसकी आपूर्ति पहले से बेहतर हुई है। इससे इसकी कीमतों में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें : भगवा अनार की पहली खेप अमेरिका रवाना

बीते 3 दिन में टमाटर करीब 10 रुपये किलो सस्ता

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार यानी 6 अगस्त को देश भर में टमाटर की औसत खुदरा कीमत 140.80 रुपये किलो दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे अधिक खुदरा औसत कीमत थी। आज टमाटर की औसत खुदरा कीमत घटकर 131.69 रुपये किलो रह गई।

जाहिर है खुदरा बाजार में बीते 3 दिन में टमाटर करीब 10 रुपये किलो सस्ता हुआ है। इस दौरान दिल्ली में टमाटर की औसत खुदरा कीमत 207 रुपये से घटकर 160 रुपये, लखनऊ में यह कीमत 193 रुपये से घटकर 142 रुपये, शिमला में 178 रुपये से घटकर 157 रुपये प्रति किलो रह गई है।

आगे और सस्ता हो सकता है टमाटर

महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ ही मध्य प्रदेश से टमाटर की नई फसल की आवक बढ़ने की संभावना है। जिससे टमाटर की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

कौशिक ने कहा कि आने वाले दिनों में मंडी में टमाटर के दाम तेजी से गिरने लगेंगे क्योंकि महाराष्ट्र के नासिक और कर्नाटक के बेंगलुरु से आवक बढ़ने की संभावना है। जिससे मंडी में 15 अगस्त के बाद टमाटर के थोक भाव गिरकर 60 रुपये किलो तक आ सकते हैं। गाढवे भी मानते हैं कि आवक बढ़ने पर आगे टमाटर और सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Onion Price: मंडियों में बढ़ने लगे प्याज के भाव, खुदरा भाव में भी आ सकती है तेजी

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement