facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tomato Price: इन जगहों से सस्ते दाम में खरीद सकते हैं बढ़िया क्वालिटी के टमाटर

Advertisement

केंद्र सरकार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में टमाटर 80 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेच रही है।

Last Updated- July 17, 2023 | 2:39 PM IST
Tomato prices

Tomato Price Today: बढ़ते हुए दामों के कारण लोग टमाटर को खरीदने से पहले दस बार सोच रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार टमाटर की आसमान छूती कीमतों पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रही है। सोमवार यानी 17 जुलाई को सरकार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में टमाटर 80 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेच रही है। बता दें कि केंद्र की ओर से नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) द्वारा टमाचर की बिक्री की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Tomato Price: टमाटर की बढ़ती कीमतों पर अब लगेगी लगाम, केंद्र ने सरकारी एजेंसियों को टमाटर खरीदने के दिए निर्देश

250 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचे टमाटर के दाम

बीते कुछ हफ्तों से टमाचर के रिटेल दाम ठमने का नाम नहीं ले रहे। भारी बारिश के कारण टमाटर कई शहरों में 250 रुपए प्रति किलोग्राम तक बेचे जा रहे हैं।

इसकों ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों को मोबाइल वैन के जरिए कम कीमत पर टमाटर बेचे जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Tomato Price: जून में बढ़ी खुदरा महंगाई के लिए टमाटर नहीं जिम्मेदार

जानें दिल्ली-एनसीआर के किन क्षेत्रों में मिल रहे हैं कम कीमत पर टमाटर

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में लगभग 20 जगहों पर मोबाइल वैन लगाई गई हैं। तीन मोबाइल वैन नोएडा के सेक्टर-78 और ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर लगाई गई हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर में नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आज यानी 17 जुलाई को 23 जगहों पर मोबाइल वैन लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से लोगों को कम दामों पर टमाटर बेचे जा रहे हैं। ओखला, फरीदाबाद, रोहिणी और कृष्णा नगर जैसे कई और जगहों पर कम कीमतों में टमाटर बेचे जा रहे हैं।

देखें लिस्ट

tomato price list

अच्छी क्वालिटी वाले हैं टमाटर

सरकार अच्छी क्वालिटी वाले टमाटर को कम दामों में बेच रही है। आज से मात्रा बढ़ाकर 20,000 किलोग्राम से ज्यादा कर दी गई है। रविवार से एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 100 केंद्र भंडार आउटलेट के माध्यम से टमाटर बेचना शुरू किया। बता दें कि टमाटर पर डिस्काउंट तब तक जारी रहेगा जब तक इसकी किमत में गिरावट नहीं आ जाती।

एनसीसीएफ कर रहा है मदर डेयरी के साथ बातचीत

एनसीसीएफ दिल्ली-एनसीआर में अपने 400 से ज्यादा सफल रिटेल दुकानों के माध्यम से कम कीमतों पर टमाटर बेचने के लिए मदर डेयरी (Mother Dairy) के साथ भी बातचीत कर रहा है।

ये भी पढ़ें :UP: सरकार ने सस्ता किया लखनऊ, कानपुर में टमाटर का दाम, मगर नहीं खरीद सकते इससे ज्यादा

Advertisement
First Published - July 17, 2023 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement