facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जल्द नीचे आएंगे टमाटर के दाम, दिल्ली-NCR के लोगों को मिलेगी राहत; उपभोक्ता मामलों की सचिव ने बताई तेजी की वजह

Advertisement

सरकार NCCF के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना जारी रखेगी।

Last Updated- October 17, 2024 | 6:52 PM IST
Tomato price

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने गुरुवार को कहा कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र से आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है, जिससे टमाटर की बढ़ती कीमतों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को राहत मिल सकती है। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर इस समय 100 रुपये किलो के पार चला गया है।

खरे ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना जारी रखेगी।

टमाटर की कीमतों में उछाल इसलिए आया है क्योंकि मानसून की वापसी के कारण फसल को नुकसान हुआ और कीटों का संक्रमण होने से प्रमुख दक्षिणी राज्य- कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से आपूर्ति बाधित हुई है। आपूर्ति की इस कमी और त्योहारी सत्र की मांग ने कीमतों को बढ़ा दिया है।

खरे ने कहा, ‘‘हालांकि साप्ताहिक आवक प्रभावित हुई है, हमें उम्मीद है कि महाराष्ट्र से आपूर्ति में जल्द ही सुधार होगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कीमतों को स्थिर करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार कीमतों में उतार-चढ़ाव पर कड़ी निगरानी रख रही है। सात अक्टूबर से अब तक एनसीसीएफ ने दिल्ली और मुंबई में मोबाइल वैन और बिक्री केन्द्रों के माध्यम से सब्सिडी वाली दर पर लगभग 10,000 किलोग्राम टमाटर बेचा है।

खरे ने कहा, ‘‘जब तक हम कीमतों पर सार्थक प्रभाव नहीं देखेंगे, खुदरा हस्तक्षेप जारी रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी इसी तरह के उपायों से कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिली थी। इस बार सरकार का बाजार हस्तक्षेप एक सप्ताह से अधिक समय तक चला, जो कीमतों में उछाल की गंभीरता और त्योहारी मौसम के दौरान उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 6:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement