facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump tariff impact: मेक्सिको, कनाडा को धमकी से सहमा रुपया

Advertisement

कनाडा और मैक्सिको पर 25% शुल्क की घोषणा से डॉलर सूचकांक बढ़ा, रुपया 86.58 प्रति डॉलर पर बंद

Last Updated- January 21, 2025 | 10:32 PM IST
Donald Trump

डीलरों ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती आई और इसकी वजह से मंगलवार को शुरुआती बढ़त के बाद रुपया कमजोर हुआ। सोमवार के मुकाबले रुपया लगभग अपरिवर्तित स्तर पर बंद हुआ।

कार्यभार संभालने के पहले दिन ट्रंप ने शुल्क को लेकर कोई घोषणा नहीं की और डॉलर सूचकांक में गिरावट आई। डॉलर सूचकां गिरकर 108.21 पर पहुंच गया, जो इसके पहले 109.35 पर बंद हुआ था। इसकी वजह से शुरुआती कारोबार में रुपया बढ़कर 86.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया 86.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि इसके पहले 86.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक से 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की ताकत का पता चलता है। बहरहाल बाद में ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, जिसकी वजह चीन पर भी शुल्क लगने की संभावना बढ़ गई। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान चीन पर 60 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी, लेकिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत के बाद संभवतः उन्होंने योजना में बदलाव किया है।

कनाडा, मैक्सिको पर शुल्क लगाने की चेतावनी के बाद 10 साल के बेंचमार्क अमेरिकी ट्रेजरी पर यील्ड बढ़कर 4.57 प्रतिशत हो गई, जो हाल ही में 4.80 प्रतिशत से 4.50 प्रतिशत तक की गिरावट से उबर रही है। डॉलर इंडेक्स भी बढ़कर 108.75 पर पहुंच गया।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, ‘डॉलर सूचकांक गिरा, जिसकी वजह से रुपया एक अंतर के साथ खुला। बहरहाल मैक्सिको और कनाडा पर शुल्क की घोषणा के कराण लोगों ने यह माना कि चीन के खिलाफ भी इस तरह के प्रतिबंध लग सकते हैं। इसके कारण डॉलर मजबूत हुआ और रुपया गिरकर सोमवार के स्तर पर पहुंच गया।’

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement