facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Turmeric additional margin: हल्दी की महंगाई थामने के लिए NCDEX लगाएगा 2 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन

Advertisement

महीने भर में 43 फीसदी महंगी हुई हल्दी, इस माह इसकी वायदा कीमतों में 36 फीसदी और सप्ताह भर में 15 फीसदी तेजी आ चुकी है।

Last Updated- July 21, 2023 | 11:26 PM IST
Turmeric price hike
Creative Commons license

हल्दी (Turmeric) के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX ने हल्दी की वायदा कीमतों में तेजी थामने के लिए अतिरिक्त मार्जिन (additional margin) लगाने का निर्णय लिया है। बीते एक माह से हल्दी के वायदा भाव लगातार बढ़ रहे हैं। हल्दी महंगी होने की प्रमुख वजह बारिश के कारण हल्दी की बोआई प्रभावित होना मानी जा रही है।

सोमवार से लगेगा 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन

NCDEX ने हल्दी के वायदा भाव नियंत्रित करने के लिए 24 जुलाई यानी सोमवार से 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगा दिया है। यह अतिरिक्त मार्जिन पहले से लागू सभी मार्जिन के अलावा लगेगा। साथ ही यह हल्दी के शॉर्ट व लॉन्ग टर्म दोनों कॉन्ट्रैक्ट पर प्रभावी होगा। यह 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन चालू और भविष्य में लॉन्च होने वाले सभी कॉन्ट्रैक्ट पर भी लागू होगा।

Also read: दुनिया के सबसे बड़े सप्लायर ने लगाया चावल निर्यात पर बैन, चढ़ गए दाम; भारत ने कहा- जरूरी कदम

महीने भर में 43 फीसदी महंगी हुई हल्दी

बीते एक माह से हल्दी के वायदा भाव लगातार बढ़ रहे हैं। 21 जून को हल्दी का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 9,548 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। आज इस कॉन्ट्रैक्ट ने खबर लिखे जाने के समय 13,668 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

इस तरह महीने भर में हल्दी के इस कॉन्ट्रैक्ट के भाव करीब 43 फीसदी बढ़ चुके हैं। इस माह इसकी वायदा कीमतों में 36 फीसदी और सप्ताह भर में 15 फीसदी तेजी आ चुकी है। जानकारों के मुताबिक इस साल हल्दी की बोआई 20 फीसदी तक घटने की संभावना है। इस वजह से हल्दी की कीमतों में तेजी आ रही है।

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 6:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement