facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turmeric Price: मुनाफावसूली से सस्ती हुई हल्दी, सप्ताह भर में भाव 5 फीसदी गिरे

Advertisement

हालांकि लंबी अवधि में हल्दी के भाव सुधरने की संभावना

Last Updated- October 01, 2024 | 4:38 PM IST
Turmeric price: नई आवक के दबाव में सस्ती हुई हल्दी, 20 दिन में भाव 18 फीसदी गिरे, Turmeric became cheaper due to pressure of new arrivals, price fell by 18 percent in 20 days

बीते कुछ दिनों से हल्दी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। बाजार जानकारों के मुताबिक इसके दाम घटने की वजह मुनाफावसूली है। बारिश से नुकसान की खबर के कारण हल्दी के दाम तेजी से चढ़ गए थे। इसलिए ऊंचे भाव पर बाजार में मुनाफावसूली चल रही है। छोटी अवधि में हल्दी के भाव और गिर सकते हैं। लेकिन लंबी अवधि में भाव बढ़ने की संभावना है।

हल्दी की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर हल्दी का अक्टूबर अनुबंध सप्ताह भर पहले 14,530 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, यह आज खबर लिखे जाने समय 13,830 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस तरह सप्ताह भर में भाव करीब 5 फीसदी घट चुके हैं। आज भी इसके भाव में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। अगस्त महीने में इसके भाव गिरकर 13,000 रुपये से नीचे चले गए था। लेकिन पिछले महीने बारिश से नुकसान की खबर के बाद भाव बढ़कर 15,000 रुपये करीब पहुंच गए थे।

हल्दी की कीमतों में क्यों आ रही है गिरावट?

कमोडिटी विश्लेषक और एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड में सीनियर एसोसिएट्स (रिसर्च) रविशंकर पांडेय ने बताया कि बीते दिनों हल्दी के भाव चढ़ गए थे। अब इसमें मुनाफावसूली होने से दाम गिरे हैं। स्टॉकिस्ट माल निकाल रहे हैं। इस साल हल्दी का रकबा 20 फीसदी ज्यादा होने से उत्पादन बढ़ने की संभावना है। बांग्लादेश से हल्दी की निर्यात मांग भी कमजोर है। लिहाजा हल्दी के दाम में सुस्ती देखने को मिल रही है। कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि पिछले महीने बारिश के कारण हल्दी की फसल को नुकसान की आशंका में इसके भाव में तेजी आई थी। अब ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली से दाम गिरे हैं।

आगे क्या रहने वाले हैं हल्दी के भाव?

पॉल ने कहा कि हल्दी की कीमतों में यह गिरावट स्थाई है। लंबी अवधि में भाव चढ़ सकते हैं। पांडेय कहते हैं कि हल्दी के भाव नीचे में 13,000 रुपये क्विंटल तक जा सकते हैं। लेकिन जिस हिसाब से मराठवाड़ा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण इसकी फसल को नुकसान हुआ है, उससे ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। नई फसल आने से पहले एक बार हल्दी के भाव चढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement