facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turmeric price: बोआई कम होने से चटक हुई हल्दी, भाव जल्द होंगे 10 हजार रूपये पार!

Advertisement

बीते 10 दिनों में हल्दी के भाव करीब 23 फीसदी बढ़ चुके हैं।

Last Updated- June 22, 2023 | 4:19 PM IST
Turmeric price hike

बीते कुछ दिनों से हल्दी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी वजह खरीफ सीजन में हल्दी की बोआई में कमी को माना जा रहा है। मानसून में देरी के कारण हल्दी की बोआई प्रभावित हुई है। साथ ही किसानों ने भी इस बार हल्दी की खेती में कम दिलचस्पी ली है। हल्दी के भाव जल्द ही 10 हजार रुपये को पार कर सकते हैं।

बीते 10 दिनों में 23 फीसदी बढे हल्दी के भाव

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज ;छब्क्म्ग्द्ध पर हल्दी का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 12 जून को 7,882 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। आज इसने खबर लिखे जाने के समय 9,718 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। इस तरह बीते 10 दिनों में हल्दी के भाव करीब 23 फीसदी बढ़ चुके हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पाल ने मानसून में देरी के कारण हल्दी उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्दी की बोआई में कमी आने की आशंका जताई है।

इस साल हाल की तेजी को छोड़कर किसानों को बीते महीनों में हल्दी के दाम बहुत ज्यादा दाम नहीं मिले। सरकार दलहन व तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अच्छा खासा इजाफा किया है। लिहाजा किसानों की हल्दी की खेती में पहले जितनी दिलचस्पी नहीं है। यह भी हल्दी की बोआई कम होने की एक वजह है। पॉल ने कहा कि बोआई घटने की संभावना से हल्दी के दाम बीते 10 दिनों में 20 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 9,700 रुपये क्विंटल को पार कर चुके हैं। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि हाल में बारिश से बोई जा चुकी हल्दी की फसल को कुछ नुकसान की खबर है। जिससे हल्दी की उत्पादकता में कमी आ सकती है। इससे भी हल्दी की कीमतों में तेजी को बल मिला है।

जल्द ही 10 हजार रुपये पार कर सकते हैं हल्दी के वायदा भाव

इंद्रजीत पॉल ने कहा कि जिस तरह बीते कुछ दिनों से हल्दी के भाव लगातार बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए हल्दी का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर सकता है। हल्दी की निर्यात मांग मजबूत बनी हुई। वर्ष 2022-23 में हल्दी का निर्यात करीब 11 फीसदी बढ़कर करीब 1.70 लाख टन हुआ था। इस वर्ष अप्रैल में मार्च से करीब 4 फीसदी ज्यादा हल्दी निर्यात हुई। कारोबारी 80 फीसदी से ज्यादा स्टॉक निकाल चुके हैं। इस बीच कम बोआई और मजबूत मांग से आगे हल्दी की कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है। गुप्ता का भी मानना है कि आगे हल्दी के भाव और बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement