facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turmeric Price Relief: हल्दी से उतरने लगा महंगाई का रंग, भाव 20 फीसदी गिरे

Advertisement

बाजार जानकारों के मुताबिक आगे भी हल्दी की महंगाई से और राहत मिलने की उम्मीद है। हल्दी की कीमतों में आ रही गिरावट की वजह ऊंचे भाव पर इसकी मांग कमजोर पड़ना है।

Last Updated- August 30, 2023 | 4:41 PM IST
Turmeric price hike

उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है कि त्योहारी सीजन में हल्दी की कीमतों पर महंगाई का रंग उतरने लगा है। दोगुनी महंगी हुई हल्दी के भाव अब गिरने लगे हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक आगे भी हल्दी की महंगाई से और राहत मिलने की उम्मीद है। हल्दी की कीमतों में आ रही गिरावट की वजह ऊंचे भाव पर इसकी मांग कमजोर पड़ना है।

उच्च स्तर से हल्दी के भाव 20 फीसदी घटे

कमोडिटी एक्सचेंज National Commodity & Derivatives Exchange Limited (NCDEX) पर 4 अगस्त को हल्दी के अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट ने 18,076 रुपये के भाव पर उच्च स्तर छू लिया था। आज खबर लिखे जाने के समय यह 14,430 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। हल्दी के प्रमुख बाजारों में एक इरोड में हल्दी के हाजिर भाव 13,000 से 13,500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। ऊपरी स्तर से इसके भाव 2,500 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : सोयाबीन उत्पादन बढ़ने की उम्मीद पर मॉनसून की बेरुखी से संकट के बादल

ऊंचे भाव पर कमजोर पड़ी मांग

हल्दी कारोबारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस साल हल्दी के भाव बढ़कर दोगुने हो गए थे। इरोड मंडी में भाव 16,000 रुपये प्रति क्विंटल के ऊपरी स्तर तक चले गए। ऊंचे भाव पर हल्दी की मांग कमजोर पड़ने लगी और खरीदारों ने खरीद घटा दी। जिससे हल्दी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी स्तर से हल्दी के भाव 2,500 से 3,000 रुपये क्विंटल गिर चुके हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि वायदा बाजार में हल्दी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अब मुनाफावसूली हो रही है। साथ ही ऊंचे भाव पर घरेलू व निर्यात मांग भी सुस्त है। इसलिए हल्दी की वायदा कीमतों में कमी आई है। आगे इसकी कीमतों में एक हजार रुपये क्विंटल की और गिरावट आ सकती है। गुप्ता के मुताबिक भी भाव इतने और गिर सकते हैं।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement