facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Turmeric Price : उत्पादन घटने की आशंका में चटक हुई हल्दी, विशेषज्ञों ने कहा- कीमतों में तेजी रहेगी बरकरार

Advertisement

बीते दो कारोबारी दिनों में इस अनुबंध के भाव 7 फीसदी बढ़ चुके हैं। हल्दी के जून अनुबंध में आज ज्यादा तेजी देखी गई।

Last Updated- January 16, 2024 | 6:47 PM IST
Turmeric price hike

बीते कुछ दिनों से हल्दी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसकी वजह हल्दी की नई आने वाली फसल का उत्पादन कम होना मानी जा रही है। साथ ही कारोबारी इस समय हल्दी की खरीद भी बढ़ा रहे हैं। हल्दी की नई फसल मार्च महीने में आने वाली है। कारोबारियों के मुताबिक नई फसल आने तक इसकी कीमतों में तेजी जारी रह सकती है।

बीते दो कारोबारी दिन में 7 फीसदी महंगी हुई हल्दी

बीते दो—तीन कारोबारी दिनों से हल्दी के वायदा भाव चढ़ रहे हैं। पिछले सप्ताह कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पर शुक्रवार को हल्दी का अप्रैल अनुबंध 12,938 रुपये के भाव पर बंद हुआ था, आज यह खबर लिखे जाने के समय 13,850 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था और आज ही इसके भाव 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ गए।

बीते दो कारोबारी दिनों में इस अनुबंध के भाव 7 फीसदी बढ़ चुके हैं। हल्दी के जून अनुबंध में आज ज्यादा तेजी देखी गई। शुक्रवार को यह अनुबंध 13,056 रुपये पर बंद हुआ था, जो आज खबर लिखे जाने के समय 14,050 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज इसके भाव में करीब 3.50 फीसदी तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार के बंद भाव से इसके भाव करीब 7.50 फीसदी बढे हैं।

इस साल हल्दी उत्पादन घटने का अनुमान

जानकारों के मुताबिक हल्दी की कीमतों में आ रही इस तेजी की वजह इसके उत्पादन में कमी आने की संभावना है।

कमोडिटी विशेषज्ञ इंद्रजीत पॉल ने कहा कि हल्दी की नई फसल मार्च महीने में आना शुरू होगी। प्रतिकूल मौसम के कारण इस साल हल्दी की पैदावार कम हो सकती है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस साल करीब 9.5 लाख टन हल्दी का उत्पादन होने की संभावना है, जो पिछले साल के उत्पादन 11.50 लाख टन से कम है। इसलिए अब हल्दी के भाव में तेजी आने लगी है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी प्रमुख अनुज गुप्ता ने बताया कि कम उत्पादन की संभावना के बीच इस समय हल्दी की मांग निकल रही है। इसलिए इसकी कीमतों में तेजी का माहौल बनता दिख रहा है। आगे भी तेजी जारी रह सकती है।

पॉल ने कहा कि फिलहाल स्टॉक भी कम ही है और उत्पादन भी कम होने वाला है। ऐसे में नई फसल आने तक इसके भाव बढ़कर 15,000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement