facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: सरकार ने सस्ता किया लखनऊ, कानपुर में टमाटर का दाम, मगर नहीं खरीद सकते इससे ज्यादा

Advertisement

NNCF द्वारा कानपुर और लखनऊ में चुनिंदा स्थानों पर लगाए गए बिक्री केंद्रों पर 90 रुपये किलो के भाव टमाटर बेंचे जा रहे हैं।

Last Updated- July 16, 2023 | 5:57 PM IST
Tomato price

आसमान छूती टमाटर की कीमतों को काबू में लाने और जनता को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश में इसकी सरकारी बिक्री शुरु की गयी है। राजधानी लखनऊ व कानपुर जैसे बड़े शहरों में बीते दो दिनों से राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) ने स्टाल लगाकर टमाटर की बिक्री शुरू की है। सस्ते दामों पर टमाटर की बिक्री कर रहे इन स्टालों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

NNCF द्वारा कानपुर और लखनऊ में चुनिंदा स्थानों पर लगाए गए बिक्री केंद्रों पर 90 रुपये किलो के भाव टमाटर बेंचे जा रहे हैं।

अभी राजधानी लखनऊ में सस्ते टमाटर बिक्री के 12 तो कानपुर 10 स्टाल लगाए गए हैं। प्रति व्यक्ति दो किलो टमाटर खरीद की सीमा तय की गयी है।

NCCF के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को पहले ही दिन लखनऊ में 70 कुंतल टमाटर की बिक्री हुई है। आने वाले दिनों में मांग को देखते हुए बिक्री के स्टालों की तादाद भी बढ़ायी जा सकती है साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों में इसे खोला जाएगा।

सरकारी स्तर पर सस्ते टमाटर की बिक्री शुरु करने के बाद थोक मंडी में भी इसकी कीमत मामूली रुप से कम हुई हैं। रविवार को थोक सब्जी मंडी में टमाटर 120 से 130 रुपये किलो बिका है जबकि खुले बाजार में इसकी कीमत 140 रुपये से 170 रुपये बीच रही है।

आढ़तियों का कहना है कि मौसम खराब होने के चलते हिमाचल से माल नहीं आ पा रहा था जिसके चलते भाव नीचे नहीं आ रहे थे। उनका कहना है अब बारिश का कहर घटा है तो कुछ ही दिनों में टमाटर के दाम काबू में आ सकते हैं।

उधर कानपुर में बाबा नामदेव गुरुद्वारे ने भी टमाटर के बढ़े दामों को लेकर अनोखी पहल की है। गुरुद्वारे ने सस्ते दामों में टमाटर उपलब्ध कराने के लिए इसकी बिक्री शुरु की है।

गुरुद्वारे की ओर से 100 रुपये किलो में टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि इसके द्वारा बिक्री का एकमात्र केंद्र गुरुद्वारे पर ही रखा गया है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement