facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: योगी सरकार ने गन्ने के लिए स्टेट एडवाइजरी प्राइस 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया

Advertisement

चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

Last Updated- January 18, 2024 | 3:30 PM IST
sugarcane
Representative Image

कुछ महीनों के बाद होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ने के लिए राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया। इस संबंध में निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद बैठक में लिया गया।

चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अगेती किस्म की कीमत अब 370 रुपये प्रति क्विंटल होगी जबकि सामान्य किस्म का दाम 360 रुपये होगा। अबतक गन्ने की अगेती किस्म का खरीद मूल्य 350 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य किस्म का खरीद मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल था। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गन्ना मूल्य में 55 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।

2017 में गन्ने की कीमत 315 रुपये प्रति क्विंटल थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में राज्य में चीनी मिलें बंद होने के कगार पर थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 42 लाख परिवार हैं जो गन्ने की खेती करते हैं और 45 लाख मजदूर इस काम में लगे हैं।

2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश सरकार ने गन्ने के एसएपी में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद संशोधित कीमत बढ़कर 350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इस बीच, सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने इसे अपर्याप्त बताया। मुज़फ़्फ़रनगर के पास सिसौली में भाकियू मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि गन्ना मूल्य की घोषणा किसानों के लिए स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि बढ़ोतरी अपर्याप्त है और राज्य में उपज की लागत बढ़ गई है। उन्होंने राज्य सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है और मांग की है कि गन्ने के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की जाए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब में गन्ने की कीमत उत्तर प्रदेश से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement