facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

Advertisement

शुक्रवार को 2 दिवसीय वार्षिक खरीफ सम्मेलन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार किसानों द्वारा घबराहट में खरीदारी, अधिक भंडारण और जमाखोरी के कारण ऐसा हुआ है

Last Updated- May 29, 2026 | 10:03 PM IST
fertilizer
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फरवरी के अंत में पश्चिम एशिया युद्ध छिड़ने के बाद से भारत में यूरिया की बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि डाई अमोनिया फॉस्फेट (डीएपी) की बिक्री में सालाना आधार पर लगभग 39.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

शुक्रवार को 2 दिवसीय वार्षिक खरीफ सम्मेलन में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार किसानों द्वारा घबराहट में खरीदारी, अधिक भंडारण और जमाखोरी के कारण ऐसा हुआ है। 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘युद्ध छिड़ने के बाद से मॉनसून के पहले यूरिया की दैनिक बिक्री सामान्य 40,000 से 45,000 टन के मुकाबले लगभग 80,000 से 85,000 टन बढ़ गई है। इससे अत्यधिक खरीदारी का पता चलता है।’

एक मार्च से 25 मई, 2026 के बीच उपभोक्ताओं ने 50.5 लाख टन यूरिया खरीदी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 46 लाख टन खरीद हुई थी।  मुख्य रूप से महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अतिरिक्त खरीद हुई है।  

इसी तरह एक मार्च से 25 मई के बीच डीएपी की बिक्री 12.4 लाख टन रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 8.9 लाख टन थी।  इस अवधि के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में बिक्री में सबसे अधिक बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि देश में 100 जिले ऐसे हैं जहां उर्वरक की बिक्री सामान्य से बहुत अधिक हुई है, जिस पर सरकार की नजर है। 

उन्होंने कहा कि उर्वरक का बेहतर भंडारण बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने कदम उठाए, जिसकी वजह से पहले से बेहतर उपलब्धता बनी हुई है। 

 उन्होंने कहा कि युद्ध के कारण खाद कारखानों के लिए खुली निविदा प्रक्रिया से गैस खरीदी गई, जिसकी कीमत 70 से 80 प्रतिशत बढ़ गई। साथ ही अब तक 25 लाख टन यूरिया का आयात हुआ है, जो युद्ध के पहले की तुलना में 112 प्रतिशत महंगी है।  भारत ने 13.5 लाख टन डीएपी का आयात किया, जो युद्ध के पहले की दरों से करीब 38 प्रतिशत महंगी है। 

खरीफ सीजन के लिए भारत को करीब 390 लाख टन उर्वरक की जरूरत है, जबकि मौजूदा स्टॉक 200 लाख टन से ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 29, 2026 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement