facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान के नगीनों की चमक फीकी करेगा अमेरिकी टैरिफ! नए बाजार तलाशने की तैयारी

Advertisement

भारत से आयात होने वाले माल पर 50 फीसदी शुल्क लगाने के अमेरिकी फैसले से राजस्थान के रत्न एवं आभूषण कारोबार को भी झटका लगने की आशंका है।

Last Updated- August 11, 2025 | 10:48 PM IST
Gemstone

भारत से आयात होने वाले माल पर 50 फीसदी शुल्क लगाने के अमेरिकी फैसले से राजस्थान के रत्न एवं आभूषण कारोबार को भी झटका लगने की आशंका है। यह राज्य और खास तौर पर जयपुर रंगीन नगीनों और हीरों से जड़े आभूषणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मगर कारोबार के जानकारों के मुताबिक ट्रंप शुल्क ने तस्वीर बदल दी है, जिसकी वजह से राजस्थान के रत्न एवं आभूषण व्यापारियों ने नुकसान की भरपाई के लिए नए बाजार तलाशने शुरू कर दिए हैं।

अनुमान है कि 2024-25 में राजस्थान से 17,675 करोड़ रुपये से अधिक के रत्न-आभूषणों का निर्यात किया गया। इसमें से लगभग 3,154 करोड़ रुपये का माल अमेरिका गया। जयपुर के आभूषण निर्यातक विजय चोरडिया ने कहा कि ट्रंप शुल्क का सबसे बड़ा असर यहां रत्न-आभूषण कारोबार पर ही पड़ेगा और ऑर्डर रोकने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा, ‘बदले माहौल में हमें अमेरिका को रत्न-आभूषण निर्यात करने में दिक्कत होगी। इसीलिए हम अमेरिका से शुल्क पर दोबारा विचार करने का अनुरोध कर रहे हैं। इस बीच हालात को भांपकर रत्न-आभूषण निर्यातकों ने नए बाजार तलाशने शुरू कर दिए हैं, लेकिन नई जगहों पर कारोबार जमाने में काफी वक्त लगेगा।’

चोरडिया ने कहा कि दुनिया भर में रत्न-आभूषण बाजार बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं क्योंकि ऐसे कई देश हैं, जहां अभी यह कारोबार बहुत कम है। ऐसे बाजारों में दाखिल होने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अमेरिका जाने वाले माल में जो गिरावट आएगी उसकी भरपाई नए बाजारों से की जा सकती है, लेकिन इसमें वक्त लगेगा। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी शुल्क ने कुछ समय के लिए ही सही, हमारे कारोबार को झटका तो दिया है।’

जयपुर सराफा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने कहा कि राजस्थान के आभूषण व्यापारी अमेरिकी शुल्क से हैरान तो हैं मगर ज्यादा परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में भारतीय आभूषणों की अच्छी मांग है, लेकिन देखना यह है कि वहां के ग्राहक शुल्क लगने की वजह से बढ़े हुए दाम पर इन्हें खरीदने के लिए तैयार होंगे या हमें मांग में कमी झेलनी पड़ेगी।’

अमेरिका से राजस्थान को रत्न-आभूषण ही नहीं जाते बल्कि यहां से वह संगमरमर, ग्रेनाइट, इंजीनियरिंग और विनिर्माण सामग्री, हस्तशिल्प, परिधान एवं वस्त्र जैसे उत्पादों का भी आयात करता है।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement