facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Veg, non-veg thali price: शाकाहारी थाली हुई 9 फीसदी महंगी, मांसाहारी 7 फीसदी सस्ती

Advertisement

आलू, प्याज, टमाटर के दाम बढ़ने से मई में शाकाहारी थाली के दाम में इजाफा,जबकि चिकन के दाम घटने से मई में मांसाहारी थाली के मूल्य में आई गिरावट।

Last Updated- June 06, 2024 | 3:39 PM IST
Veg thali cost rises 11%, non-veg thali falls 2% in Sept 2024: Crisil
Representative Image

Veg-non veg thali price: इस साल मई महीने में शाकाहारी (veg) खाना महंगा हुआ है। पिछले साल मई की तुलना में इस साल मई में शाकाहारी थाली के दाम बढ़े हैं, जबकि मांसाहारी (non veg) थाली के दाम में गिरावट आई है। शाकाहारी थाली में रोटी, चावल, दाल, दही, सलाद के साथ ही प्याज, आलू, टमाटर होते हैं। मांसाहारी थाली में शाकाहारी थाली के काफी खाद्य पदार्थ होते हैं। लेकिन दाल की जगह चिकन (ब्रॉयलर)होता है। घर में पकाई जाने वाली इन थालियों की औसत मूल्य की गणना उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत में इस थाली में शामिल भोजन को बनाने में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों के आधार पर की जाती है।

मई में कितनी महंगी हुई शाकाहारी थाली?
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ‘रोटी राइस रेट‘ नाम से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल मई में शाकाहारी थाली की कीमत 25.5 रुपये थी, जो इस साल इसी महीने में बढ़कर 27.8 रुपये हो गई। इस तरह पिछले साल मई की तुलना में इस मई शाकाहारी थाली 9 फीसदी महंगी हुई है।

शाकाहारी थाली महंगी होने की क्या रही वजह?
क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी थाली महंगी होने की वजह आलू-टमाटर-प्याज, चावल व दालों के दाम बढ़ना है। सालाना आधार पर टमाटर के दाम 43 फीसदी, आलू के 41 फीसदी और प्याज के दाम 43 फीसदी बढ़े हैं। शाकाहारी थाली में 13 फीसदी हिस्सा रखने वाला चावल भी 13 फीसदी महंगा हुआ है। इस थाली में 9 फीसदी हिस्सेदारी वाली दालों के भाव में सालाना आधार पर 21 फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि जीरा 37 फीसदी, मिर्च 25 फीसदी और खाद्य तेल 8 फीसदी सस्ते हुए हैं। जिससे शाकाहारी थाली दाम और बढ़ने से रुक गए।

कितनी सस्ती हुई मांसाहारी थाली?
शाकाहारी थाली के उलट मांसाहारी थाली सस्ती हुई है। क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार इस साल मई मांसाहारी थाली की कीमत 55.9 रुपये रही, जो पिछले साल समान महीने की कीमत 59.9 रुपये से करीब 7 फीसदी कम है। मासिक आधार पर मांसाहारी थाली के दाम महज एक फीसदी ही घटे हैं। मांसाहारी थाली में काफी खाद्य पदार्थ शाकाहारी थाली वाले ही होते हैं। लेकिन दाल की जगह ब्रॉयलर होता है।

मांसाहारी थाली क्यों हुई सस्ती?
मांसाहारी थाली सस्ती होने की सबसे बड़ी वजह ब्रॉयलर के दाम कम होना है। क्रिसिल की इस रिपोर्ट के अनुसार सालाना आधार पर इस साल मई में ब्रॉयलर की कीमत में 16 फीसदी कमी आई है। मांसाहारी थाली की कीमत में ब्रॉयलर के दाम की हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है। इसलिए ब्रॉयलर के दाम घटने सालाना आधार पर मांसाहारी थाली भी सस्ती हुई है। मासिक आधार पर यानी अप्रैल की तुलना में मई में मांसाहारी थाली के दाम महज 1 फीसदी घटे हैं।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement