facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vegetable oil import: डेढ़ गुना बढ़ी भारत में वनस्पति तेल की मांग, आयात बढ़कर 17.71 लाख टन पहुंचा

Advertisement

भारत के पास लगभग 45 दिन की जरूरतों के लिए Vegetable oil का भारी स्टॉक है और त्योहारी सत्र के दौरान सप्लाई चेन संतोषजनक रहेगी

Last Updated- August 14, 2023 | 7:04 PM IST
Edible oil

पाम तेल के आयात की खेप में वृद्धि के कारण इस साल जुलाई में भारत का वनस्पति तेल आयात 46 प्रतिशत बढ़कर 17.71 लाख टन पर पहुंच गया। उद्योग निकाय साल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले की इसी अवधि में देश का वनस्पति तेल आयात 12.14 लाख टन था। इसी तरह, तेल वर्ष 2022-23 (नवंबर-अक्टूबर) के पहले नौ महीनों के दौरान, वनस्पति तेलों का कुल आयात 23 प्रतिशत बढ़कर 122.54 लाख टन हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 99.74 लाख टन था।

वनस्पति तेल के आयात में खाद्य और अखाद्य दोनों प्रकार के तेल शामिल होते हैं। SEA के अनुसार, इस साल जुलाई के दौरान खाद्य तेल का आयात 46 प्रतिशत बढ़कर 17.55 लाख टन पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.05 लाख टन था। उक्त अवधि में अखाद्य तेल का आयात भी 9,069 टन से बढ़कर 15,999 टन हो गया।

तेल की मांग बढ़ी

SEA ने कहा, ‘खाद्य तेलों की घरेलू कीमतों में भारी कमी के साथ मांग वापस लौट आई है, जो बेहतर घरेलू उपलब्धता के बावजूद जुलाई के आंकड़ों में बढ़ते आयात से स्पष्ट है।’

पहली तीन तिमाहियों में खाद्य तेलों के आयात को देखते हुए उद्योग निकाय ने कहा कि अक्टूबर, 2023 को समाप्त होने वाले चालू तेल वर्ष में 150 से 155 लाख टन वनस्पति तेलों का ‘रिकॉर्ड’ आयात देखकर आश्चर्य नहीं होगा।

किन देशों से आता है कौन सा तेल?

इसमें कहा गया है कि भारत के पास लगभग 45 दिन की जरूरतों के लिए भारी स्टॉक है और त्योहारी सत्र के दौरान आपूर्ति श्रृंखला संतोषजनक रहेगी। भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल और अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल सहित थोड़ी मात्रा में कच्चे नरम तेल का आयात करता है। सूरजमुखी तेल यूक्रेन और रूस से आयात किया जाता है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement