facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vegetable oil import: पहली छमाही में वनस्पति तेलों का आयात 21 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 3:31 PM IST
Edible oil

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान वनस्पति तेलों (Vegetable oil) के आयात में इजाफा हुआ है। इस साल अप्रैल महीने में भी पिछले अप्रैल से ज्यादा आयात हुआ है। हालांकि इस साल अप्रैल में मार्च की तुलना में आयात में कमी दर्ज की गई है।

वनस्पति तेल आयात 21 फीसदी बढ़कर 81.10 लाख टन

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक चालू तेल वर्ष की पहली छमाही नवंबर से अप्रैल में 81.10 लाख टन वनस्पति तेल (खाद्य और गैर खाद्य दोनों मिलाकर) का आयात हो चुका है, जो पिछली समान के 67.07 लाख टन आयात से 21 फीसदी ज्यादा है। अप्रैल में 49 लाख टन पाम तेल, 17.25 लाख टन सोयाबीन और 13.67 लाख टन सूरजमुखी तेल आयात हुआ है। इस दौरान 11 लाख टन रिफाइंड तेलों और 69 लाख टन कच्चे तेलों का आयात हुआ है।

अप्रैल महीने में पिछले साल अप्रैल से 15 फीसदी ज्यादा आयात

इस साल अप्रैल महीने में 10.50 लाख टन वनस्पति तेल का आयात हुआ है, जो पिछले साल अप्रैल में आयात 9.11 लाख टन से करीब 15 फीसदी ज्यादा है। इस अप्रैल 5.10 लाख टन पाम तेल, 2.62 लाख टन सोयाबीन और 2.49 लाख टन सूरजमुखी तेल आयात हुआ है।

मार्च के मुकाबले अप्रैल में पाम तेल काफी कम आयात होने से कुल आयात घटा, सूरजमुखी तेल का बढ़ा

चालू तेल वर्ष में अब तक भले ही वनस्पति का आयात बढ़ा हो, लेकिन अप्रैल महीने में मार्च महीने से कम आयात हुआ है। इसकी वजह पाम तेल आयात में बडी गिरावट आना है। मार्च महीने में 11.72 लाख टन वनस्पति तेल का आयात हुआ था, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 10.50 लाख टन रहा। इस तरह अप्रैल में मार्च से आयात में 10 फीसदी कमी दर्ज की गई है। अप्रैल महीने में मार्च की तुलना में पाम तेल का आयात 31 फीसदी घटकर 5.05 लाख टन रहा। सोयाबीन तेल का आयात एक फीसदी बढ़कर 2.62 लाख टन और सूरजमुखी तेल का आयात 68 फीसदी बढ़कर 2.49 लाख टन हो गया।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement