facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत से चावल आयात कर अपना निर्यात बढ़ा रहा वियतनाम, जमकर कमा रहा मुनाफा

Advertisement

विश्व के तीसरे सबसे बड़े चावल निर्यातक वियतनाम ने दिसंबर से फरवरी के बीच भारत से कम से कम 2 लाख टन भूरे चावल का आयात किया है।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:57 PM IST
Parboiled Rice- उबले चावल

वियतनाम ने दशकों के बाद पहली बार भारत से भूरे चावल (हस्क्ड ब्राउन राइस) का आयात किया है। व्यापार और सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस चावल का प्रसंस्करण करके वियतनाम ने इसे सफेद किस्म का बनाया और दूसरे देशों को निर्यात किया। वियतनाम इस समय मोटे अनाज की वैश्विक मांग को देखते हुए मौके का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया कि विश्व के तीसरे सबसे बड़े चावल निर्यातक वियतनाम ने दिसंबर से फरवरी के बीच भारत से कम से कम 2 लाख टन भूरे चावल का आयात किया है।

विश्व के सबसे बड़े चावल निर्यातक भारत ने 2023 में सफेद चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, उसके बाद से वियतनाम को चावल के लिए निर्यात ऑर्डर मिल रहे हैं। 2023 में वियतनाम से चावल का निर्यात बढ़कर रिकॉर्ड 83 लाख टन हो गया है।

कोलकाता के एक निर्यातक ने कहा कि निर्यात बढ़ने से वियतनाम का भंडार कम हो गया है, जो अभी भी बढ़ी वैश्विक मांग पूरी करने की कवायद कर रहा है। वियतनाम में अब चावल तैयार करने के लिए धान नहीं है, ऐसे में कुछ कारोबारियों ने भारत से भूरे चावल का आयात किया और उसका निर्यात कर मोटा मुनाफा कमाया।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement