facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wheat Price: गेहूं की कीमतों में हो रही वृद्धि, एक सप्ताह में 100 रुपये क्विंटल महंगा हुआ

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:21 PM IST
Wheat production

Wheat Prices: गेहूं अब महंगा होने लगा है। सप्ताह भर में गेहूं के दाम 100 रुपये क्विंटल से ज्यादा बढ़ चुके हैं। कारोबारियों के मुताबिक आगे गेहूं की कीमतों में और तेजी आ सकती है। गेहूं महंगा होने की वजह निचले भाव पर खरीद बढ़ने के साथ आवक कमजोर पड़ना है।

गेहूं के दाम 100 से 130 रुपये क्विंटल बढ़े

उत्तर प्रदेश की हरदोई मंडी के गेहूं कारोबारी संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस माह मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर पड़ी है। इन दिनों मंडी में 10 हजार बोरी गेहूं की आवक हो रही है, पिछले महीने 15 हजार बोरी से अधिक आवक हो रही थी। आवक कमजोर पड़ने से गेहूं की कीमतों में तेजी आई है। सप्ताह भर में गेहूं के दाम 100 रुपये बढ़कर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं।

दिल्ली के गेहूं कारोबारी महेंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में बीते एक सप्ताह के दौरान गेहूं के दाम 130 रुपये बढ़कर 2,440 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। जिंस विश्लेषक और एग्रीटेक कंपनी green agrevolution pvt ltd में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल ने बताया कि 2,100 से 2,200 रुपये के भाव पर मिल वाले और अन्य खरीदारों ने गेहूं की खरीद खूब की है। इससे गेहूं की कीमतों में अब तेजी आ रही है।

इस महीने आवक भी सुस्त है। इस माह मंडियों में 18 मई तक करीब 30 लाख टन गेहूं की आवक हुई है, जबकि पिछले महीने 119 लाख टन आवक हुई है। इस महीने के बचे 13 दिनों में पिछले महीने जितनी आवक के लिए 90 लाख टन गेहूं की आवक होना मुश्किल है।

आगे और महंगा हो सकता है गेहूं

अग्रवाल ने कहा कि सरकार भले ही बेमौसम बारिश के कारण हुए नुकसान को दरकिनार कर ज्यादा गेहूं पैदा होने का दावा करे, लेकिन नुकसान के कारण इस साल पैदावार कम है। इसलिए आगे गेहूं और महंगा हो सकता है। हरदोई मंडी में भाव 2,400 रुपये तक जा सकते हैं। पॉल ने कहा कि अगले महीने तक दिल्ली में गेहूं के भाव 2,500 रुपये क्विंटल पार कर सकते हैं। अगर सरकार ने खुले बाजार में गेहूं बेचने की स्कीम नहीं निकाली तो भाव 2,600 रुपये क्विंटल तक भी जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement