facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wheat price: खुले बाजार में गेहूं बिक्री के फैसले से नरम पड़े गेहूं के भाव

Advertisement

सरकार के इस फैसले से आज दिल्ली में गेहूं के भाव 20 रुपये गिरकर 2,550 से 2,560 रुपये क्विंटल रह गए।

Last Updated- August 10, 2023 | 5:40 PM IST
Wheat

केंद्र सरकार ने खुले बाजार में 50 लाख टन और गेहूं बेचने का फैसला किया है। इस फैसले के दूसरे दिन गेहूं बाजार में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

कारोबारी और जानकारों के मुताबिक सरकार के इस फैसले से आगे गेहूं की कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। इससे पहले भी सरकार ने जून महीने में 15 लाख गेहूं खुले बाजार में बेचने की योजना शुरू की थी। इसके तहत अब तक करीब 8 लाख टन गेहूं की बिक्री हो चुकी है।

मंडियों में गिरे गेहूं के थोक भाव

उत्तर प्रदेश की हरदोई मंडी के गेहूं कारोबारी व फ्लोर मिल मालिक संजीव अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री योजना (OMSS) के तहत 50 लाख टन गेहूं और उतारने के फैसले के दूसरे दिन गेहूं बाजार में सुस्ती देखी। मंडी में गेहूं के दाम 25 से 30 रुपये गिरकर 2,330 से 2,340 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से आज दिल्ली में गेहूं के भाव 20 रुपये गिरकर 2,550 से 2,560 रुपये क्विंटल रह गए।

आगे कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार नहीं

खुले बाजार में 50 लाख टन गेहूं और बेचने के फैसले की प्रतिक्रिया स्वरूप आज भले ही मंडियों में गेहूं के भाव गिरे हों लेकिन आगे इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट के आसार नहीं दिख रहे हैं।

अग्रवाल ने कहा कि सरकार इससे पहले भी खुले बाजार में गेहूं की बिक्री की योजना लाई है। इसमें मिलों को 100 टन ही गेहूं दिया जा रहा है, अगर इतना ही गेहूं आगे भी दिया जाता रहा तो गेहूं की कीमतों में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। काफी फ्लोर मिलों की दैनिक क्षमता ही 100 टन है। ऐसे में सरकार को कम से कम हर महीने आधी क्षमता के बराबर यानी 1,500 टन गेहूं देना चाहिए।

पॉल ने कहा कि सरकारी दावे के उलट गेहूं का उत्पादन व स्टॉक कम है। ऐसे में भाव ज्यादा घटने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement