facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं के दाम 9 महीने के हाई पर, आटा मिलों की सरकार से स्टॉक जारी करने की मांग तेज

Advertisement

भारत ने शुरू में अपने स्टॉक से जुलाई से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने की योजना बनाई थी। जैसा कि रॉयटर्स ने जून में एक सरकारी आदेश का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया था।

Last Updated- August 22, 2024 | 1:00 PM IST
Wheat prices at 9 month high, demand of flour mills from government to release stock intensifies गेहूं के दाम 9 महीने के हाई पर, आटा मिलों की सरकार से स्टॉक जारी करने की मांग तेज

गेहूं के भाव 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए। उद्योग का कहना है कि अगर सरकार ने अपने स्टॉक से गेहूं जारी नहीं किया तो त्योहारी सीजन को देखते हुए इसके भाव और बढ़ सकते हैं। ऐसे में भारतीय आटा मिल संचालकों ने सरकार से अपने स्टॉक से गेहूं जारी करने की मांग की है।

दक्षिण भारत के गेहूं की खपत करने वाले राज्यों के एक बड़े आटा मिल मालिक ने कहा, ‘गेहूं की आपूर्ति दिन-ब-दिन गिरती जा रही है और समग्र आपूर्ति की स्थिति पिछले साल की तुलना में खराब दिख रही है। इसलिए सरकार को तुरंत अपने स्टॉक से गेहूं बाजार में उतारना शुरू करना चाहिए’

उन्होंने कहा कि गेहूं के भाव 28,000 रुपये प्रति टन के स्तर को छू चुके हैं, अप्रैल में ये भाव 24,000 रुपये टन था। एक आटा मिल मालिक ने कहा कि पिछले साल सरकार ने जून में अपने भंडार से गेहूं बेचना शुरू किया और जून 2023 से मार्च 2024 के बीच उसने स्टॉक से लगभग 100 लाख टन गेहूं की रिकॉर्ड बिक्री की थी।

इससे आटा मिलों और बिस्किट निर्माताओं जैसे थोक खरीदारों को सस्ती कीमत पर गेहूं की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिली। अब हम अगस्त के दूसरे पखवाड़े में हैं और सरकार ने अभी तक राज्य के भंडार से गेहूं बेचने की पेशकश शुरू नहीं की है और इस देरी के कारण गेहूं की कीमतों में और वृद्धि हुई है।

भारत ने शुरू में अपने स्टॉक से जुलाई से थोक उपभोक्ताओं को गेहूं बेचने की योजना बनाई थी। जैसा कि रॉयटर्स ने जून में एक सरकारी आदेश का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया था। लेकिन इसमें देरी हुई और इसकी योजना पर बाद में कोई जानकारी नहीं आई। इस बारे में टिप्पणी लेने के लिए एक सरकारी प्रवक्ता ने भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। कर्नाटक के एक अन्य आटा मिल मालिक ने कहा कि सरकार को अब अपने भंडार से कुछ स्टॉक निकालने में देरी नहीं करनी चाहिए।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement