facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wheat procurement: गेहूं की सरकारी खरीद 300 लाख टन पार, 4 साल में सबसे अधिक खरीद

Advertisement

केंद्र सरकार के सेंट्रल फूड ग्रेन्स प्रोक्योरमेंट पोर्टल (सीएफपीपी) के मुताबिक रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 में अब तक गेहूं की सरकारी खरीद 300 लाख टन को पार कर चुकी है।

Last Updated- June 10, 2025 | 3:40 PM IST
Wheat
Representative Image

इस साल सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की जमकर खरीद की है। गेहूं की सरकारी खरीद 300 लाख टन के स्तर को पार कर चुकी है। जिससे लाखों किसानों को फायदा हुआ है। बीते कुछ वर्षों से गेहूं की सरकारी खरीद घट रही थी और 300 लाख टन से काफी नीचे रह रही थी। ऐसे में इस साल  4 साल बाद गेहूं की सरकारी खरीद 300 लाख टन के आंकड़े को पार की है। इससे पहले वर्ष 2021-22 में गेहूं की रिकॉर्ड 433 लाख टन खरीद हुई थी। इसके बाद वर्ष 2022-23 में गेहूं उत्पादन घटने के साथ ही इसकी सरकारी खरीद भी घटकर 187 लाख टन रह गई। अब बीते 3 साल से गेहूं का उत्पादन अच्छा होने से इसकी खरीद भी बढ़ रही है। रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं का एमएसपी 2,425 रुपये प्रति क्विंटल है।


इस साल अब तक कितनी हुई गेहूं की सरकारी खरीद?

इस साल गेहूं की खरीद में तेजी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार के सेंट्रल फूड ग्रेन्स प्रोक्योरमेंट पोर्टल (सीएफपीपी) के मुताबिक रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 में अब तक गेहूं की सरकारी खरीद 300 लाख टन (3,00,00,840.31 टन) को पार कर चुकी है। इस साल सरकार ने 312 लाख टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा है। गेहूं की खरीद अभी भी जारी है और इसकी खरीद की अंतिम तारीख 30 जून है।  इस साल गेहूं की सरकारी खरीद पिछले साल की तुलना में काफी अधिक हुई है। पिछले रबी सीजन में सरकार ने करीब 266 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद की थी। जाहिर है गेहूं की खरीद इस साल अब तक पिछले साल कुल खरीद से करीब 13 फीसदी ज्यादा हो चुकी है।

Also Read | Gold Silver Price Today: सोना चांदी के फिसले दाम, जानें 10 जून को कितने रुपये तक की आई गिरावट

किस राज्य में कितनी हुई गेहूं की खरीद?

गेहूं की सबसे ज्यादा खरीद पंजाब में की गई है। सीएफपीपी के आंकड़ों के अनुसार पंजाब से 119.19 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है, जो कुल खरीद का करीब 40 फीसदी हिस्सा है। इसके बाद मध्य प्रदेश से 77.53 लाख टन, हरियाणा से 72.06 लाख टन गेहूं की खरीद हुई है। इन तीनों राज्यों की कुल गेहूं खरीद में हिस्सेदारी 90 फीसदी के करीब रही। राजस्थान से 20.60 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 10.26 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई।

गेहूं की सरकारी खरीद से कितने किसान हुए लाभान्वित?

गेहूं की एमएसपी पर सरकारी खरीद से लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं और उन्हें हजारों करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। सीएफपीपी से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चालू रबी सीजन में अब तक 23,86,556 किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और इनमें से 22,85,326 किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। इन किसानों को 70,073.03 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस साल गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 38,87,356 किसानों ने पंजीयन कराया है।

Advertisement
First Published - June 10, 2025 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement