facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मध्य प्रदेश में गेहूं की खरीद प्रक्रिया फिर शुरू, बेमौसम बारिश के चलते उठाया गया कदम

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 11:27 PM IST
Government will sell 30 lakh tonnes of wheat

मध्य प्रदेश सरकार ने 22 मार्च से तीन दिनों तक गेहूं की खरीद के लिए आधिकारिक रूप से पंजीकरण आज से फिर शुरू कर दिया है। यह कदम राज्य सरकार ने बेमौसमी बरसात के कारण प्रदेश में गेहूं की खड़ी फसल को व्यापक रूप से नुकसान पहुंचने की सूचना मिलने के मद्देनजर उठाया है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी। इसे बाद में बढ़ाकर 5 मार्च कर दिया गया था।

राज्य सरकार ने 50 फीसदी फसल का नुकसान होने की स्थिति में 32,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से वित्तीय मदद देने की भी घोषणा की है। सरकार ने फसल बीमा योजना के तहत भुगतान शीघ्र करने की भी घोषणा की है।

इससे पंजीकरण नहीं करवाने वाले किसानों को एक मौका और मिलेगा। इससे किसान पहले से तय न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल पर सरकारी खरीद चैनलों को अपना गेहूं बेच सकेंगे। इस कदम से न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर जा चुके गेहूं के भाव संभालने में मदद मिलेगी। गेहूं के दाम गिरने के कारण किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।

पीटीआई के मुताबिक हालिया घटनाक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित विदिशा जिले के गांवों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बागवानी की फसल को हुए नुकसान का जायजा लें। इससे किसानों को मुआवजा दिया जा सकेगा। चौहान ने कहा कि 50 फीसदी से अधिक फसल का नुकसान होने की स्थिति में 32,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक गाय/भैंस का नुकसान की भरपाई के लिए प्रति मवेशी 37,500 रुपये दिए जाएंगे। बछिया का नुकसान होने पर 20,000 रुपये, भेड़ का नुकसान होने पर 4,000 रुपये और मुर्गे व मुर्गी का नुकसान होने पर 100 रुपये प्रति इकाई दिया जाएगा।

बारिश से नुकसान होने वाले घरों को भी मुआवजा दिया जाएगा।

चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि ऋण वसूली की तारीख को बढ़ा दिया जाएगा और किसानों के ऋण के ब्याज का भुगतान सरकार करेगी। अगली फसल तक शू्न्य ब्याज दर पर ऋण मुहैया करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बारिश से पीड़ित किसानों की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संबंधित परिवार को 56,000 रुपये की सहायता का प्रावधान है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement