facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फसल वर्ष 2022-23 में 11.2 करोड़ टन के रिकॉर्ड पर पहुंच सकता है गेहूं उत्पादन

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 7:39 PM IST
Wheat

देश का गेहूं उत्पादन फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में 11.2 करोड़ टन से भी अधिक यानी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फसल वर्ष 2021-22 में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं का उत्पादन घटकर 10 करोड़ 68.4 लाख टन रह गया था। वर्ष 2020-21 में देश ने रिकॉर्ड 10 करोड़ 95.9 लाख टन गेहूं का उत्पादन किया था।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मौसम की मौजूदा स्थिति और गेहूं खेती रकबा थोड़ा बढ़ने के कारण गेहूं की बेहतर फसल की संभावना है। इस साल कुल उत्पादन 11.2 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है।’’

मुख्य रबी (सर्दियों) फसल गेहूं की बुवाई अक्टूबर से शुरू हो गई थी, जबकि कटाई मार्च/अप्रैल से शुरू होगी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, किसानों ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) के मौजूदा रबी सत्र में छह जनवरी तक 332.16 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 329.88 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में गेहूं की बुवाई 2.52 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हुई है। इसके बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश (1.69 लाख हेक्टेयर), महाराष्ट्र (1.20 लाख हेक्टेयर), गुजरात (70,000 हेक्टेयर), छत्तीसगढ़ (63,000 हेक्टेयर), बिहार (44,000 हेक्टेयर), पश्चिम बंगाल (10,000 हेक्टेयर), जम्मू-कश्मीर (6,000 हेक्टेयर) और असम (3,000 हेक्टेयर) का नंबर आता है।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 6:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement