facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं उत्पादन वर्ष 2023-24 में 11.4 करोड़ टन के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान

Advertisement

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते तक 320.54 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई थी।

Last Updated- January 03, 2024 | 9:00 PM IST
Wheat price

खाद्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बोआई के अधिक रकबे और मौसम की स्थिति सामान्य रहने पर चालू फसल वर्ष 2023-24 में गेहूं का उत्पादन 11.4 करोड़ टन के नए रिकॉर्ड को छू सकता है।

रबी (सर्दियों) की मुख्य फसल गेहूं की बोआई का अंतिम चरण चल रहा है और अगले सप्ताह तक जारी रहेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते तक 320.54 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई थी।

फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11 करोड़ 0.5 लाख टन रहा, जबकि इसके पिछले वर्ष में 10 करोड़ 77 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के मीना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस साल गेहूं की खेती का कुल रकबा बढ़ेगा और अगर मौसम अनुकूल रहा तो उत्पादन 11.4 करोड़ टन होगा। इसके बारे में कृषि मंत्रालय ने हमें अनौपचारिक रूप से यही संकेत दिया है।’’

गेहूं की फसल की बोआई के रकबे में भी पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में एक प्रतिशत की कमी है लेकिन वह भी जनवरी के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - January 3, 2024 | 9:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement