facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गेहूं उत्पादों के निर्यात की अनुमति की मांग ने पकड़ी रफ्तार, उपभोक्ता मंत्रालय ने DGFT से किया अनुरोध

Advertisement

सूत्रों के अनुसार यह अनुरोध गेहूं और गेहूं उत्पादों के अधिशेष उत्पादन तथा उनकी पर्याप्त घरेलू उपलब्धता को देखते हुए किया गया है

Last Updated- November 14, 2025 | 10:29 PM IST
Global Wheat Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आटा मिल मालिकों को राहत दी है। उसने विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) से अनुरोध किया है कि वह 10 लाख टन की सीमा के साथ गेहूं उत्पादों का निर्यात खोलने के मिल मालिकों के आग्रह पर उचित कार्रवाई करे। डीजीएफटी वाणिज्य मंत्रालय के अधीन काम करता है। सूत्रों के अनुसार यह अनुरोध गेहूं और गेहूं उत्पादों के अधिशेष उत्पादन तथा उनकी पर्याप्त घरेलू उपलब्धता को देखते हुए किया गया है।

डीजीएफटी को लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा कि आटा मिलों ने मौजूदा अधिशेष और मजबूत उत्पादन परिदृश्य के कारण निर्यात की अनुमति देने का आग्रह किया है। इसलिए इस बारे में जो उचित समझें, वह आवश्यक कदम उठाया जा सकता है। गेहूं से बने उत्पादों में चोकर (ब्रान), आटा,  मैदा, सूजी, रवा और मैकरोनी आदि शामिल हैं।

भारत गेहूं का प्रमुख उत्पादक होने के साथ-साथ वैश्विक बाजार में गेहूं उत्पादों का बड़ा निर्यातक भी है। इन बाजारों में यूरोपीय, एशियाई देश और अफ्रीका भी शामिल हैं। भारत ने कुछ साल पहले न केवल गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था, बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए  इसके उत्पादों के निर्यात पर भी अंकुश लगा दिया था। हालांकि, कुछ महीने पहले भारत ने गेहूं के चोकर के निर्यात की अनुमति दे दी थी, लेकिन गेहूं के चोकर के स्थान पर पशु आहार के लिए डीडीजीएस (एथनॉल उत्पादन प्रक्रिया का एक सह उत्पाद ) के व्यापक उपयोग के कारण इसकी कीमतों में भारी गिरावट आई थी।

भारत में इस साल करीब 11.75 करोड़ टन गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 3.8 प्रतिशत अधिक है। रबी सीजन में गेहूं की बोआई की शुरुआत अच्छी हुई है और अनुकूल शुरुआती मौसम के कारण अगले साल भी गेहूं उत्पादन में भारी वृद्धि की उम्मीद है। इस सीजन में 7 नवंबर तक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 129 प्रतिशत अधिक क्षेत्र में करीब 22 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया जा चुका है।  पूरे सीजन में गेहूं की बोआई करीब 312.3 लाख हेक्टेयर में होती है। 16 अक्टूबर तक भारत के केंद्रीय पूल में गेहूं और चावल का कुल भंडार करीब 666.5 लाख टन था जबकि बफर स्टॉक की आवश्यकता 307.7 लाख टन रहती है।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement