facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेट्रोल, डीजल की बिक्री कम होने में कड़ाके की ठंड क्यों बनी वजह? LPG की खरीदारी में कोई बदलाव नहीं

Advertisement

भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल है जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 प्रतिशत है।

Last Updated- January 01, 2024 | 4:24 PM IST
Petrol diesel price

भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही ईंधन की मांग नरम पड़ी है जिससे दिसंबर में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में गिरावट आई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के शुरुआती बिक्री आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

पेट्रोलियम बाजार के 90 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण रखने वाली तीन सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल बिक्री दिसंबर, 2023 में एक साल पहले की तुलना में 1.4 प्रतिशत घटकर 27.2 लाख टन रह गई, जबकि डीजल की मांग 7.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.3 लाख टन पर आ गई।

उत्तर भारत में ठंड का सितम शुरू होने से वाहनों में एयर कंडीशनिंग की मांग कम हो गई जिससे ईंधन की खपत भी कम हो गई।

मासिक आधार पर पेट्रोल की बिक्री 4.9 प्रतिशत कम हो गई। नवंबर में 28.6 लाख टन की खपत हुई थी। वहीं नवंबर के 67.9 लाख टन की तुलना में डीजल की मांग भी दिसंबर में 0.8 प्रतिशत कम रही। भारत में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल है जो सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत का लगभग 40 प्रतिशत है।

देश में कुल डीजल बिक्री में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। वैसे पिछले कुछ महीनों में ईंधन की घरेलू खपत में गिरावट देखी गई है। हालांकि, अक्टूबर में पेट्रोल और डीजल दोनों की मांग बढ़ी थी लेकिन नवंबर में डीजल की खपत 7.5 प्रतिशत गिर गई थी।

विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन एटीएफ की बिक्री दिसंबर में सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़कर 6,44,900 टन हो गई। लेकिन यह महामारी-पूर्व दिसंबर, 2019 की तुलना में 6.5 प्रतिशत कम है। इसकी वजह यह है कि महामारी के बाद सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दोबारा शुरू नहीं हो पाई हैं।

दिसंबर में रसोई गैस एलपीजी की बिक्री सालाना आधार पर 27.3 लाख टन पर लगभग स्थिर रही। आंकड़ों से पता चलता है कि मासिक आधार पर नवंबर के दौरान एलपीजी की मांग 25.7 लाख टन एलपीजी खपत के मुकाबले 6.2 प्रतिशत बढ़ी थी।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 4:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement