facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Gold Demand: सोने की ग्लोबल मांग ने भी बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 5,000 टन के पार

Advertisement

2025 में सोने की वैश्विक मांग 5,002.3 टन दर्ज, हालांकि ऊंचे भाव से गहनों की मांग कमजोर। लेकिन निवेश मांग में तेज उछाल

Last Updated- January 29, 2026 | 6:20 PM IST
Gold investment in India

World Gold Demand: सोने के भाव आसमान छूने के साथ ही इसकी मांग में भी इजाफा हुआ है। 2025 में सोने की वैश्विक मांग अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सोने के भाव ने आज वैश्विक और घरेलू दोनों बाजार में रिकॉर्ड तोड़ दिए। वैश्विक बाजार में यह पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस पार कर गया, जबकि घरेलू बाजार में इसके भाव 1.80 लाख रुपये को पार कर दो लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ओर बढ़ रहे हैं।

2025 में कितनी रही सोने की वैश्विक मांग?

सोने की मांग ने पहली बार 5,000 टन का स्तर पार कर लिया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक 2025 में सोने की वैश्विक मांग 5,002.3 टन दर्ज की गई। जो अब तक किसी एक साल में सबसे अधिक मांग है। 2024 में यह आंकड़ा 4,961.9 टन था। इस तरह 2025 में सोने की मांग में एक फीसदी इजाफा हुआ। 2025 की चौथी तिमाही में भी सोने की मांग ने रिकॉर्ड बनाया और कुल सोने की मांग 1,302.8 टन रही, जो अब तक किसी भी चौथी तिमाही का सबसे ऊंचा स्तर है।

Also Read: सोने-चांदी कब तक नहीं होगा सस्ता? इकोनॉमिक सर्वे ने बताया

ज्वैलरी की मांग घटी, बार व सिक्कों की बढ़ी

सोने की कुल मांग में भले इजाफा हुआ हो। लेकिन सोने के भाव तेज होने का असर ज्वेलरी की मांग पर पड़ा। WGC के मुताबिक 2025 में ज्वेलरी की खपत 1,542.3 टन रही, जो 2024 की 1,886.9 टन खपत से 18 फीसदी कम है। इस बीच, सोने के सिक्के व बार की कुल मांग में इजाफा हुआ है। 2025 में इनकी कुल मांग सालाना आधार पर 16 फीसदी बढ़कर 1,374.1 टन हो गई। यह 12 साल में सबसे अधिक मांग है।

सोने की निवेश मांग में तेजी वृद्धि

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ रही है। इसके परिणाम स्वरूप 2025 में सोने की निवेश में मांग में भारी वृद्धि हुई है। WGC के अनुसार 2025 में सोने की निवेश मांग 2,175.3 टन दर्ज की गई, जो 2024 की तुलना में 84 फीसदी ज्यादा है। 2025 में गोल्ड ETF में 801 टन का निवेश आया।

Also Read: सोने-चांदी के भाव बेकाबू, चांदी ₹4 लाख और सोना ₹1.76 लाख के पार

आगे कैसी रहेगी सोने की मांग?

WGC के मुताबिक आगे भू राजनीतिक तनाव के कारण गोल्ड ETF में मजबूत निवेश आ सकता है। सोने के बार व सिक्कों की ऊंची मांग बने रहने की भी उम्मीद है। इसे केंद्रीय बैंकों की लगातार मजबूत खरीद का भी सहारा मिलेगा। हालांकि सोने के भाव ऊंचे बने रहने के माहौल में ज्वेलरी की मांग कमजोर रह सकती है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 6:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement