facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI से चुनौती, अंत नहीं: बदलाव के दौर में खुद को ढालेगा आईटी उद्योग

Advertisement

एचसीएलटेक के सीईओ विजयकुमार ने इस दावे को खारिज किया कि 300 अरब डॉलर का भारतीय आईटी उद्योग एआई के कारण खत्म हो सकता है

Last Updated- February 24, 2026 | 10:46 PM IST
IT sector

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग इस समय आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण बदलाव के कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन यह कहना पूरी तरह गलत होगा कि इसका अंत करीब है। यह बात एचसीएलटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सी. विजयकुमार ने कही।

पिछले हफ्ते भारतीय-अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने कहा था कि एआई आने वाले दशकों में पारंपरिक नौकरियों को खत्म कर सकती है और भारत का आउटसोर्सिंग उद्योग इससे प्रभावित हो सकता है। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां स्वायत्त तरीके से काम करने वाली एआई प्रणालियां ‘एजेंटिक’ वर्कफ्लो को तेजी से बढ़ावा दे रही हैं। ये अत्याधुनिक एआई मॉडल जटिल कामों को भी स्वयं करने में सक्षम हैं, जिन्हें पहले आईटी और बीपीओ क्षेत्र के पेशेवर संभालते थे।

विजयकुमार ने इस दावे को खारिज किया कि 300 अरब डॉलर का भारतीय आईटी उद्योग एआई के कारण खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उद्योग खुद को दोबारा नए रूप में ढालेगा। इस बार का बदलाव ऐसा है जिसमें हमारे कई काम अधिक कुशलता और तेजी से किए जा सकते हैं। यह परिवर्तन पहले के बदलावों से अलग है। इसमें लोगों पर असर पड़ेगा, इसलिए यह कठिन होगा। हालांकि आगे का रास्ता उम्मीदों से भरा है।’

उन्होंने यह भी कहा कि उद्योग ने पहले भी जो बदलाव हुए, उनका सफलतापूर्वक सामना किया है और स्वयं को उसके अनुरूप ढाल लिया। उनके अनुसार, इस बार भी उद्योग को खुद को नया रूप देना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आईटी शेयरों को लेकर निवेशकों की चिंताएं ‘बढ़ा-चढ़ाकर’ बताई जा रही हैं।

मैकिंजी ऐंड कंपनी के सीनियर पार्टनर नोशिर काका के साथ बातचीत में विजयकुमार ने कहा कि एआई तंत्र में मूल्य का निर्माण सभी के बीच समान रूप से वितरित नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘एआई क्षेत्र में सेमीकंडक्टर और ओईएम कंपनियां, हाइपरस्केलर, सास कंपनियां, फ्रंटियर मॉडल बनाने वाली कंपनियों और सेवा प्रदाताओं समेत कई स्तर हैं।’

Advertisement
First Published - February 24, 2026 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement